फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijapur Crime: घर में घुसकर कृषि विस्तार अधिकारी पर देर रात हमला, धारदार हथियार से वार किए जाने की आशंका

Thu, 06 Jul 2023 03:59 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर

सार

बीजापुर में बुधवार देर रात कृषि विस्तार अधिकारी की जान लेने का प्रयास किया गया। घर में घुसकर किसी ने धारदार हथियार से उनके ऊपर हमला कर दिया। इसमें वह बाल-बाल बच गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
कृषि विस्तार अधिकारी मुन्ना लाल बघेल - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में बुधवार देर रात कृषि विस्तार अधिकारी की जान लेने का प्रयास किया गया। घर में घुसकर किसी ने धारदार हथियार से उनके ऊपर हमला कर दिया। इसमें वह बाल-बाल बच गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। कृषि विस्तार अधिकारी को हल्की चोट आई है। मामला भोपालपटनम थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, भोपालपटनम के चेरपल्ली में पदस्थ कृषि विस्तार अधिकारी मुन्ना लाल बघेल क्लब पारा में रहते हैं। बुधवार रात करीब 11 बजे एक युवक पीछे के दरवाजे से घर में घुसा और उनके ऊपर हमला कर दिया। इसके बाद वहां से भाग निकला। इस हमले में मुन्ना लाल बघेल की कोहनी में चोट आई है। उनका सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भोपालपट्टनम में इलाज जारी है। इस वारदात के बाद से बस्ती में दहशत है। 

जगदलपुर निवासी मुन्ना लाल बघेल पांच वर्षों से बीजापुर में कृषि विस्तार अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। भोपालपटनम के एसडीओपी भावेश समरथ ने कहा कि, हमला किस चीज से किया गया हैं, इसकी रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। हालांकि धारदार हथियार से हमला होने की आशंका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें