फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijapur: नक्सलियों के गढ़ में फहरा तिरंगा; कभी इस इलाके में आने से डरते थे ग्रामीण, अब अमन चैन कायम

Sun, 28 Jan 2024 06:31 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर

सार

आजादी की 75 वीं वर्षगांठ के मौके पर बीजापुर जिले के अंदुरुनी इलाकों में स्थापित नए सुरक्षा कैंप में जवानों, ग्रामीणों और स्कूली बच्चों ने मिलकर तिरंगा फहराया है। इस दौरान ग्रामीणों और जवानों ने भारत माता के जयकारे भी लगाए।
विज्ञापन
जवानों और ग्रामीणों ने नक्सल स्मारक के ठीक आगे तिरंगा फहराया। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजादी की 75 वीं वर्षगांठ के मौके पर बीजापुर जिले के अंदुरुनी इलाकों में स्थापित नए सुरक्षा कैंप में जवानों, ग्रामीणों और स्कूली बच्चों ने मिलकर तिरंगा फहराया है। इस दौरान ग्रामीणों और जवानों ने भारत माता के जयकारे भी लगाए। यह तिरंगा बीजापुर के उन जगहों में फहराया गया है, जहां वर्षों से झंडा नहीं फहराया गया था। अंदुरुनी इलाकों में नए सुरक्षा कैंप लगने के बाद इस बार झंडा फहराया गया है। ऐसे एक ही नहीं बल्कि कई अंदरूनी क्षेत्रों में बड़ी धूमधाम से गणतंत्र दिवस मनाया गया।
विज्ञापन


बीजापुर जिले के नए सुरक्षा कैंप मुतवेंडी, कांवडगांव, पालनार और तिमेनार में धूमधाम से गणतंत्र दिवस मनाया गया। इस दौरान ग्रामीणों, स्कूली बच्चों और सुरक्षाबलों ने मिलकर ध्वजारोहण किया। एक स्थान पर तो जवानों और ग्रामीणों ने नक्सल स्मारक के ठीक आगे तिरंगा फहराया। इस दौरान ग्रामीणों ने कहा यह सुखद आश्चर्य हैं। इस दौरान ग्रामीणों को देश की एकता और अखंडता के लिए एकजुट होकर काम करने की अपील की गई। गणतंत्र दिवस के अवसर पर सभी थाना कैंप में ग्रामीणों के साथ सुरक्षाबलों ने सहभोज किया। विशेषकर नवीन स्थापित कैंप मुतवेंडी, कांवडगांव, पालनार और  तिमेनार में बड़ी संख्या में ग्रामीण और स्कूली बच्चों को मिष्ठान का वितरण किया गया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें