फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijapur Naxal Encounter: बीजापुर में फिर नक्सल एनकाउंटर, फोर्स और नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में तीन नक्सली ढेर

Sat, 06 Apr 2024 10:27 AM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

Chhattisgarh Bijapur Naxal Encounter: बीजापुर में फिर नक्सल एनकाउंटर हुआ है। सुरक्षा बल और नक्सलियों के साथ शनिवार को हुई मुठभेड़ में तीन नक्सली ढेर हो गये हैं। बताया जाता है कि तेलंगाना-छत्तीसगढ़ सीमा पर पुजारी कांकेर के कर्रीगुटा के जंगलों में मुठभेड़ जारी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Chhattisgarh Bijapur Naxal Encounter: बीजापुर में फिर नक्सल एनकाउंटर हुआ है। सुरक्षा बल और नक्सलियों के साथ शनिवार को हुई मुठभेड़ में तीन नक्सली ढेर हो गये हैं। बताया जाता है कि तेलंगाना-छत्तीसगढ़ सीमा पर पुजारी कांकेर के कर्रीगुटा के जंगलों में मुठभेड़ जारी है। खबर लिखे जाने तक मुठभेड़ में तीन नक्सली मारे चा चुके हैं। बीजापुर एसपी जितेंद्र यादव ने मुठभेड़ की पुष्टि की है। मामला उसूर थाने क्षेत्र का है। इतना ही नहीं घटनास्थल से एक एलएमजी और एक एके-47 समेत कई हथियार मिलने की भी खबर है। संयुक्त एंटी नक्सल ऑपरेशन के तहत यह एनकाउंटर ग्रेहाउंड और छत्तीसगढ़ पुलिस की ओर से किया गया है। 

विज्ञापन


बस्तर संभाग में शांतिपूर्ण लोकसभा चुनाव कराने के लिए नक्सल ऑपरेशन में तेजी
लोकसभा चुनाव को देखते हुए इन दिनों सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। हाल ही में बीजापुर जिले के ही कोरचोली लेंड्रा मुठभेड़ में 13 नक्सलियों को ढेर करने के बाद आज शनिवार को ग्रेहाउंड्स और छत्तीसगढ़ पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में तीन नक्सली मारे जा चुके हैं। छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के कई बड़े नक्सली लीडर्स की मौजूदगी की सूचना पर ग्रेहाउंड्स और छत्तीसगढ़ पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन लॉन्च किया है।

दो अप्रैल को 13 नक्सली हुए थे ढेर
दो अप्रैल को बीजापुर के गंगालूर थाना क्षेत्र के कोरचोली और लेंड्रा के जंगल में हुई जबरदस्त मुठभेड़ में पुलिस ने तीन महिला नक्सली समेत 13 नक्सलियों को मार गिराया था। घटनास्थल से पुलिस ने कई अत्याधुनिक हथियार बरामद किये थे। इनमें 1 नग 7.62 एलएमजी -58 राउंड, 1 नग 303 रायफल -39 राउंड, 12 बोर सिंगल शॉट 1 नग, बीजीएल लांचर 3 नग - 17 सेल, एयर गन 2 नग, विस्फोटक - हेंड ग्रेनेड 1, यूबीजीएल सेल 1, टिफिन बम 7 नग, जिलेटिन स्टीक कार्डेक्स वायर, सेफ्टी फ्यूज, डेटोनेटर, इलेक्ट्रिक वायर, उपकरण -लेपटॉप, डीव्हीडी राईटर, वॉकीटॉकी और नक्सली वर्दी, पिट्ठू, सोलर प्लेट, नक्सली प्रचार प्रसार सामग्री, नक्सली साहित्य और रोजमर्रा के सामान शामिल थे। 
विज्ञापन


मारे गये 13 नक्सलियों में से 11 की हुई शिनाख्त
बीते दिनों मारे गये 13 नक्सलियों में से अब तक 11 के शवों की शिनाख्त हो चुकी है। दो नक्सलियों  के शव की शिनाख्तगी की कार्रवाई जारी है।

  1. सुखराम हेमला , PPCM- PLGA , कंपनी 2 
  2. हूंगा परसी , PLGA , कंपनी 2
  3. लक्खू कोरसा कंपनी 2 सदस्य
  4. DVCM सीतक्का ( जितरू , डीवीसी  की पत्नी ), PLGA , कंपनी 2 
  5. दुला कुहराम , PLGA  कम्पनी 2
  6. सोनू अवलम , कंपनी 2 सदस्य
  7. सुदरू हेमला , कंपनी 2 सदस्य
  8. चैतु पोटाम कंपनी 2 सदस्य
  9. लच्छू कड़ती कंपनी 2सदस्य
  10. लक्ष्मी ताती, कंपनी 2 सदस्य
  11. कमली कुंजाम, कंपनी 2 सदस्य
    विज्ञापन

     
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें