फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijapur IED Blast: आईईडी ब्लास्ट से बुजुर्ग महिला की दोनों पैर हुए बुरी तरह से जख्मी,जंगल में टोरा बिनने गई थी

Wed, 19 Jun 2024 12:21 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर/बीजापुर

सार

बीजापुर में नक्सलियों के लगाए आईईडी की चपेट में आने से एक बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। महिला की बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी इलाज जारी है।
विज्ञापन
घायल महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीजापुर में नक्सलियों के लगाए आईईडी की चपेट में आने से एक बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। महिला की बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी इलाज जारी है। आईईडी की चपेट में आने से महिला की दोनों पैर जख्मी हो गया है। साथ ही शरीर में भी कई चोट लगी है।  
विज्ञापन


नक्सलियों ने जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए जंगल में आईईडी प्लांट किए थे। प्लांट की गई प्रेशर आईईडी की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला के दोनों पैर गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। जानकारी मिलने पर गांव के लोग मौके पर पहुंचे और घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

जानकारी के मुताबिक बुधवार की सुबह उसूर थाना क्षेत्र के नड़पल्ली निवासी बुजुर्ग महिला जोगी पति गंगा उम्र 55 जंगल में टोरा बिन रही थी। इसी दौरान नक्सलियों ने जवानों को नुकसान पहुंचाने प्लांट की गई प्रेशर आईईडी की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला के दोनों पैर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। साथ ही बुर्जुग महिला को शरीर के अन्य हिस्से में भी चोट पहुंची हैं। घटना की खबर लगते ही गांव वालों ने महिला को उसूर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। उसूर में उपचार के बाद महिला को बेहतर इलाज के एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें