फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: बीजापुर एसपी के समक्ष 15 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

Sun, 21 Apr 2019 07:50 PM IST
तिवारी अभिषेक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
विज्ञापन
15 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण - फोटो : ANI
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में रविवार को एसपी के समक्ष 15 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। इससे पहले जवानों और नक्सलियों के बीच रविवार सुबह हुई मुठभेड़ में दो नक्सली मारे गए हैं। नक्सलियों के शव के साथ ही 12 बोर की एक बंदूक भी बरामद की है। ग्रेहाउंड और बीजापुर पुलिस ने यह संयुक्त कार्रवाई की। यह मुठभेड़ पामेड़ थाना क्षेत्र के जंगलों में हुई। मुठभेड़ की पुष्टि एसपी गोवर्धन ठाकुर ने की। 

विज्ञापन






जानकारी के मुताबिक, ग्रेहाउंड और बीजापुर पुलिस रविवार सुबह आठ बजे सर्चिंग पर पामेड़ थाने से जंगल की ओर निकले थे। इसी दौरान जंगल में नक्सलियों ने अचानक से उन पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में जवानों की ओर से भी फायरिंग की गई। कुछ देर चली इस मुठभेड़ के बाद नक्सली मौके से भाग निकले।
विज्ञापन


पुलिस ने घटना स्थल पर सर्च ऑपरेशन चलाया तो वहां मारे गए दो नक्सलियों के शव और हथियार बरामद हुए। फिलहाल मारे गए नक्सलियों की पहचान नहीं हो पाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें