छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेश बघेल ने नक्सलमुक्त छत्तीसगढ़ को लेकर अमित शाह के दावे पर निशान साधा है। उन्होंने कहा कि अमित शाह सफेद झूठ बोल रहे हैं। इसके लिए वे प्रदेश की जनता से माफी मांगे।
उन्होंने कहा कि वे गलत आंकड़े और झूठ बयान दे रहे हैं। हमने नक्सलमुक्त छत्तीसगढ़ के लिए कई कार्य किए हैं। हमारे कार्यकाल में कोंडागांव का नक्सलमुक्त किया गया था। हमने आदिवासियों को पट्टे दिए थे। चावल समेत कई कल्याणकारी योजनाएं हमारे कार्यकाल में अनवरत जारी रही।
उन्होंने कहा कि अब तक नक्सलमुक्त कितने ग्राम पंचायतों को एक करोड़ दिया गया? जिस दिन सुरक्षा बल कैम्प हट जाएंगे। नेता, अधिकारियों के सिक्योरिटी हटा लें तो मानेंगे कि छत्तीसगढ़ नक्सलमुक्त हो गया है। बीजेपी के गाय, भैंस बांटने की बात पहले भी फ्लॉप रही और आगे भी फ्लॉप होगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान "दिल्ली से लोग आएंगे और बस्तर की जनता को गुमराह करेंगे" पर पलटवार करते हुए कहा कि दिल्ली से अदाणी आयेंगे बस्तर में। मंत्री अरुण साव के आरोप पर पलटवार करते हुए कहा कि उन्हें कोई गंभीरता से नहीं लेता है। वे भ्रष्टाचारियों को बचाते हैं।