फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raipur News: रायपुर में बदमाशों पर पुलिस का शिकंजा, 41 असामाजिक तत्वों को थाने बुलाकर दी कड़ी चेतावनी

Wed, 20 May 2026 01:22 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

राजधानी रायपुर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पश्चिम जोन पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। डीसीपी पश्चिम जोन के निर्देश पर अलग-अलग थाना क्षेत्रों के निगरानी बदमाशों और असामाजिक तत्वों को थानों में बुलाकर कड़ी चेतावनी दी गई।
 
विज्ञापन
रायपुर में बदमाशों पर पुलिस का शिकंजा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी रायपुर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पश्चिम जोन पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। डीसीपी पश्चिम जोन के निर्देश पर अलग-अलग थाना क्षेत्रों के निगरानी बदमाशों और असामाजिक तत्वों को थानों में बुलाकर कड़ी चेतावनी दी गई।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों ने सभी बदमाशों की काउंसलिंग करते हुए साफ कहा कि क्षेत्र में गुंडागर्दी, नशाखोरी और किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही उन्हें भविष्य में अपराध से दूर रहने की हिदायत भी दी गई।

पुलिस ने बताया कि पश्चिम जोन के सभी थाना क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखी जा रही है। यदि कोई भी व्यक्ति दोबारा आपराधिक गतिविधियों में शामिल पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


कार्रवाई के तहत पश्चिम जोन के नौ थाना क्षेत्रों से कुल 41 बदमाशों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। सभी को आगे की प्रक्रिया के लिए विशेष सहायक पुलिस आयुक्त कार्यालय भेजा गया। पुलिस का कहना है कि इस अभियान का उद्देश्य शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखना और आम लोगों में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें