फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'भिलाई स्टील प्लांट के रेल मिल पर अडानी की नजर': पीआर विभाग पर जमकर बरसे भूपेश, बोले-किसने दिया खंडन का अधिकार

Thu, 22 Oct 2026 03:51 PM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के दु्र्ग स्थित भिलाई स्टील प्लांट के निजीकरण और बिक्री से जुड़ी खबरों को भ्रामक बताये जाने पर संयंत्र प्रबंधन पर जमकर बरसे। तीखा पलटवार करते हुए भिलाई इस्पात संयंत्र के जनसंपर्क विभाग की ओर से जारी खंडन पर सवाल दागे। उन्होंने पूछा कि जनसंपर्क विभाग को संयंत्र की बिक्री से जुड़ी खबरों का खंडन जारी करने का अधिकार किसने दिया है। 
विज्ञापन
पूर्व सीएम भूपेश बघेल - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के दु्र्ग स्थित भिलाई स्टील प्लांट (बीएसपी) के निजीकरण और बिक्री से जुड़ी खबरों को भ्रामक बताये जाने पर संयंत्र प्रबंधन पर जमकर बरसे। तीखा पलटवार करते हुए भिलाई इस्पात संयंत्र के जनसंपर्क विभाग की ओर से जारी खंडन पर सवाल दागे। उन्होंने पूछा कि जनसंपर्क विभाग को संयंत्र की बिक्री से जुड़ी खबरों का खंडन जारी करने का अधिकार किसने दिया है। 

विज्ञापन



उन्होंने सवाल किया कि क्या यह बयान भारत सरकार की अनुमति से जारी हुआ है, क्योंकि संयंत्र की बिक्री का फैसला केवल भारत सरकार ही करती है। इसके साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि अडानी समूह की निगाह भिलाई इस्पात संयंत्र की एकमात्र रेल मिल पर जमी है और संयंत्र को खरीदने के लिए पूरा प्रयास चल रहा है।


जनसंपर्क विभाग की भूमिका पर उठाये सवाल
पूर्व मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि भिलाई इस्पात संयंत्र का जनसंपर्क विभाग न तो सेल का प्रवक्ता है और न ही इस्पात मंत्रालय का। इसलिए संबंधित अधिकारी स्पष्ट करे कि उसने भारत सरकार की अनुमति से बयान दिया है या नहीं। उन्होंने कहा कि यदि अनुमति नहीं ली है, तो अधिकारी भिलाई की जनता से माफी मांगे। 
विज्ञापन



विधायक देवेंद्र पूछे- 10 हजार लोगों को घर खाली करने का नोटिस क्यों दिया?
दूसरी ओर भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने संयंत्र प्रबंधन के खंडन पर सवाल खड़ा किया। उन्होंने प्रबंधन से पूछा कि जब बिक्री की कोई योजना नहीं है, तो प्रबंधन ने 10 हजार रहवासियों को घर खाली करने का नोटिस क्यों दिया है। उन्होंने कहा कि प्रबंधन यदि यहां की बसाहट खत्म कर रहा है, तो संयंत्र को बेचने के मकसद से ही यह काम कर रहा है।


रेल मिल और अडानी समूह के दौरे पर तीखे सवाल
पूर्व मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि अडानी भिलाई इस्पात संयंत्र की एकमात्र रेल मिल को खरीदना चाहता है। उन्होंने कहा कि उन्होंने पहले ही अडानी के भिलाई स्टील प्लांट का दौरा करने की बात कही थी। उन्होंने सवाल उठाया कि अडानी का संयंत्र में आने का उद्देश्य क्या है और क्या उनके पास इतना समय है कि वह सिर्फ प्लांट घूमने आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर भाजपा द्वारा जारी पोस्टर पर जवाब देते हुए भूपेश बघेल ने कहा कि उन्होंने भिलाई स्टील प्लांट की बात की थी, लेकिन भाजपा ने पोस्टर में ट्रेन और रेल पटरी दिखाई है। उन्होंने कहा कि यह पोस्टर खुद इशारा कर रहा है कि अडानी की नजर रेल मिल और पटरी पर है। भाजपा विधायक रिकेश सेन के घर के बाहर धरना प्रदर्शन पर भूपेश बघेल ने कहा कि आप आएं, हम आपका स्वागत कर चाय पिलाएंगे, लेकिन पहले यह सुनिश्चित करें कि भिलाई स्टील प्लांट नहीं बिकेगा।


सार्वजनिक संपत्तियों के निजीकरण का आरोप
पूर्व मुख्यमंत्री बघेल ने बालको, नगरनार स्टील प्लांट और सार्वजनिक क्षेत्र की अन्य संपत्तियों की बिक्री का मुद्दा उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि भिलाई में पावर प्लांट, ऑक्सीजन प्लांट और सिन्टर प्लांट को बेचने का काम किया है। बघेल ने कहा कि पहले कोयला खदानों और बिजली उत्पादन से जुड़े कारोबार में निजी कंपनियों की भूमिका बढ़ी थी। इसके बाद अडानी समूह पहले कोयला खदानों से जुड़ा, फिर बिजली उत्पादन के क्षेत्र में आगे बढ़ा और अब लौह अयस्क तथा इस्पात उत्पादन के क्षेत्र में अपनी गतिविधियां बढ़ा रहा है। उन्होंने आशंका जताई कि इसी रणनीति के तहत अब अडानी समूह भिलाई इस्पात संयंत्र को भी हासिल करने का प्रयास कर रहा है।

विज्ञापन

 

भाजपा ने पोस्टर जारी कर साधा निशाना
भाजपा ने बीएसपी की बिक्री को लेकर चल रहे विवाद पर सोशल मीडिया पर पोस्टर जारी कर भूपेश बघेल पर निशाना साधा है। इस पर बघेल ने कहा कि उन्होंने बीएसपी की बात की थी, लेकिन पोस्टर में ट्रेन और रेल पटरी दिखाई गई है। उन्होंने इसे बीएसपी की रेल मिल को लेकर अपने आरोपों से जोड़ते हुए कहा कि पोस्टर में दिखाई गई पटरी भी इस विवाद की ओर इशारा करती है।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें