फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhanupratappur By-Election : नामांकन आज से, अपराधी है तो वोटिंग से दो दिन पहले करना होगा प्रचारित-प्रसारित

Thu, 10 Nov 2022 10:32 AM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांकेर

सार

विधानसभा के डिप्टी स्पीकर व कांग्रेस विधायक मनोज सिंह मंडावी के निधन से यह सीट खाली हुई है। उनका 16 अक्तूबर की सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। यह सीट अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए आरक्षित है।  
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के कांकेर में भानुप्रतापपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए गुरुवार से नामांकन शुरू हो जाएंगे। इसके बाद उम्मीदवार 17 नवंबर तक पर्चा भर सकेंगे। चुनाव में 5 दिसंबर को वोटिंग होगी, जबकि 8 दिसंबर को नतीजा आएगा। खास बात यह है कि चुनाव लड़ने वाला उम्मीदवार अगर अपराधी है तो वोटिंग से दो दिन पहले समाचार पत्र और टेलीविजन के माध्यम से तीन बार जानकारी देनी होगी। यानी उसे विज्ञापन के जरिए प्रकाशित व प्रसारित करना होगा। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें...Bhanupratappur By-Election: कांग्रेस के 14 दावेदारों पर चर्चा, सावित्री मंडावी के नाम पर लग सकती है मुहर

ऐसा ही नियम राजनीतिक दल के उम्मीदवार के लिए भी है। हालांकि इसमें थोड़ा संशोधन है। अगर राजनीतिक पार्टी का प्रत्याशी है तो उस दल को ऐसे ही प्रकाशित व प्रसारित कराना होगा। साथ ही अपराध की जानकारी वेबसाइट, सोशल मीडिया, फेसबुक और ट्विटर के जरिए भी देनी होगी। विशेष रूप से यह भी बताना होगा कि बिना आपराधिक चरित्र वाले इंसान के स्थान पर अपराधी उम्मीदवार का चयन क्यों किया गया। ऐसा न करना सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अवहेलना होगी। 
विज्ञापन

 
नामांकन 10 नवंबर से 17 नवंबर
नामांकन की जांच  18 नवंबर
नाम वापसी  21 नवंबर तक
मतदान 5 दिसंबर
मतगणना/परिणाम  8 दिसंबर
कुल वोटर 1,95,678
पुरुष मतदाता 95,186
महिला मतदाता 1,00491
थर्ड जेंडर 01

पांच हजार जमानत पर ऑनलाइन आवेदन
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया, उम्मीदवारों को इस बार ऑनलाइन नामांकन और जमानत राशि जमा करने की सुविधा होगा। बस इस नामांकन फॉर्म का प्रिंटआउट और संबंधित दस्तावेज हार्डकॉपी में निर्वाचन अधिकारी को देना होगा।अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित सीट होने की वजह से जमानत राशि के तौर पर केवल पांच हजार रुपए जमा कराया जाएगा। 

यह भी पढ़ें...Bhanupratappur By-Election : 256 मतदान केंद्र बनाए गए, पर वोटिंग का समय नक्सल समीक्षा के बाद होगा तय
विज्ञापन


उम्मीदवारों को चुनाव खर्च के लिए खोलना होगा नया एकाउंट
आयोग की ओर से बताया गया, चुनाव के लिए उम्मीदवार को एक अलग बैंक एकाउंट खोलना होगा। नामांकन पत्र दाखिल करते समय इस अलग बैंक एकाउंट का उल्लेख करना होगा। नामांकन की तारीख से लेकर परिणाम की घोषणा तक पूरा खर्च इसी एकाउंट के जरिए किया जाएगा। चुनाव में उम्मीदवार के निर्वाचन व्यय की सीमा 40 लाख रुपए तय की गई है। अब तक यह 25 लाख रुपए तक थी। 

यह भी पढ़ें..Chhattisgarh : मनोज मंडावी के निधन से खाली हुई भानुप्रतापपुर सीट पर उपचुनाव 5 दिसंबर को, 10 नवंबर से नामांकन

मतदान का समय अभी तय नहीं
कांकेर की भानुप्रतापपुर सीट नक्सल प्रभावित है। ऐसे में मतदान का समय तय नहीं किया गया है। छत्तीसगढ़ की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबा साहब कंगाले ने बताया कि अभी सुरक्षा स्थितियों की समीक्षा की जानी है। उसके बाद मतदान का समय तय कर दिया जाएगा। यह समय 10 नवंबर को जारी चुनाव की अधिसूचना के साथ घोषित किया जाना है। इस बार पांच संगवारी मतदान केंद्र बनाए गए हैं। यानी यह केंद्र पूरी तरह से महिला कर्मचारियों से संचालित होंगे। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें