फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भानुप्रतापपुर उपचुनाव: BJP से ब्रह्मानंद नेताम उम्मीदवार, मनोज मंडावी को हराकर बन चुके हैं विधायक

Tue, 15 Nov 2022 01:31 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर/कांकेर

सार

भानुप्रतापपुर से कांग्रेस विधायक और आदिवासी समाज के नेताओं में शामिल मनोज सिंह मंडावी का 16 अक्तूबर को निधन हो गया था। वे धमतरी के सर्किट हाउस में रुके हुए थे। वहीं अगले दिन सुबह उनके सीने में दर्द हुआ। अस्पताल ले जाते वक्त डॉक्टरों ने मनोज मंडावी को मृत घोषित कर दिया था।
विज्ञापन
भाजपा उम्मीदवार ब्रह्मानंद नेताम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में कांकेर के भानुप्रतापपुर उपचुनाव के लिए भाजपा ने अपने प्रत्याशी के नाम की घोषणा कर दी है। भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने ब्रह्मानंद नेताम को उम्मीदवार बनाया है। नेताम साल 2008 में भी भानुप्रतापपुर से विधायक रह चुके हैं। उन्होंने दिवंगत नेता मनोज मंडावी को ही चुनाव हराया था। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें...Bhanupratappur By-Election : नामांकन आज से, अपराधी है तो वोटिंग से दो दिन पहले करना होगा प्रचारित-प्रसारित

ब्रम्हानंद नेताम की आदिवासियों में अच्छी पकड़ मानी जाती है। इस बार भाजपा आदिवासी आरक्षण के मुद्दे के साथ चुनाव मैदान में उतरी है। ऐसे में भाजपा को फायदा मिलने की उम्मीद है। पार्टी को प्रत्याशी के तौर पर 17 प्रस्तावित नाम मिले थे। इनमें से नेताम सहित पांच नामों का पैनल फाइनल कर केंद्रीय समिति को भेजा गया था। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें...Bhanupratappur By-Election: कांग्रेस के 14 दावेदारों पर चर्चा, सावित्री मंडावी के नाम पर लग सकती है मुहर

विज्ञापन


कांग्रेस से सावित्री मंडावी का नाम लगभग तय
वहीं कांग्रेस की ओर से तीन नामों का पैनल पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति को भेजा गया है। हाईकमान की मुहर लगते ही एक-दो दिन में प्रत्याशी के नाम का ऐलान होगा। जिन नामों का पैनल प्रदेश कांग्रेस चुनाव समिति ने भेजा है, उनमें बीरेश ठाकुर और दिवंगत विधायक मनोज मंडावी की पत्नी सावित्री मंडावी का दावा मजबूत है। हालांकि सावित्री मंडावी का नाम लगभग तय माना जा रहा है। 

यह भी पढ़ें...Bhanupratappur By-Election : 256 मतदान केंद्र बनाए गए, पर वोटिंग का समय नक्सल समीक्षा के बाद होगा तय

5 दिसंबर को होना है मतदान
भानुप्रतापपुर से कांग्रेस विधायक और विधानसभा उपाध्यक्ष रहे मनोज मंडावी का 16 अक्तूबर की सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबा साहेब कंगाले ने शनिवार को बताया था कि, भानुप्रतापपुर विधानसभा उप चुनाव के लिए अधिसूचना 10 नवंबर को जारी कर दी जाएगी। इसी के साथ नामांकन शुरू होगा। 17 नवंबर अंतिम तिथि होगी। पांच दिसंबर को मतगणना होगी और आठ दिसंबर को परिणाम घोषित किए जाएंगे। 
 
नामांकन 10 नवंबर से 17 नवंबर
नामांकन की जांच  18 नवंबर
नाम वापसी  21 नवंबर तक
मतदान 5 दिसंबर
मतगणना/परिणाम  8 दिसंबर
कुल वोटर 1,95,678
पुरुष मतदाता 95,186
महिला मतदाता 1,00491
थर्ड जेंडर 01

यह भी पढ़ें..Chhattisgarh : मनोज मंडावी के निधन से खाली हुई भानुप्रतापपुर सीट पर उपचुनाव 5 दिसंबर को, 10 नवंबर से नामांकन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें