फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'दूसरे' के लिए पति का कत्ल: गला दबाया और लोहे की रॉड से पीट-पीटकर मार डाला, फिर नदी में फेंक दिया शव

Sat, 20 May 2023 05:44 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेमेतरा

सार

तिजन बाई ने अपने प्रेमी रमेश साहू को घर में बुलाया। दोनों ने मिलकर टीलाराम साहू का गला दबाया और लोहे की रॉड से मारकर हत्या कर दी। फिर शव को पिकअप वाहन में भरकर ग्राम खम्हरिया स्थित शिवनाथ नदी के एनीकट में फेंक आए थे। 
 
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में एक महिला ने अवैध संबंधों के चक्कर में अपने पति की जान ले ली। महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर घर में सो रहे पति का गला दबाया और फिर लोहे की रॉड से पीट-पीटकर उसे मार डाला। इसके बाद दोनों ने शव को शिवनाथ नदी के एनीकट में फेंक दिया। पुलिस को दो दिन पहले एनीकट से पति का शव बरामद हुआ था। इस संबंध में पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया है। मामला देवरबीजा चौकी क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक पुलिस को 18 मई को ग्राम खम्हरिया में एनीकट से एक युवक का शव बरामद हुआ था। उसकी पहचान दुर्ग के नंदनी में ग्राम गोता-माटरा निवासी टीलाराम साहू (25) पुत्र पुरेंद्र साहू के रूप में हुई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा तो उसमें हत्या का पता चला। जांच के दौरान पुलिस को टीलाराम साहू की पत्नी तिजन बाई साहू (21) के प्रेम प्रसंग की जानकारी मिली। इस पर पुलिस ने तिजन बाई और उसके प्रेमी मजगांव निवासी रमेश साहू (39) को हिरासत में ले लिया। 

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने पुलिस को बताया कि, दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा है। इसकी भनक टीलाराम को लग गई थी। ऐसे में उसे हटाने की साजिश रची। 17 मई की रात को टीलाराम साहू घर में सो रहा था। इसी दौरान तिजन बाई ने अपने प्रेमी रमेश साहू को घर में बुलाया। दोनों ने मिलकर टीलाराम साहू का गला दबाया और लोहे की रॉड से मारकर हत्या कर दी। फिर शव को पिकअप वाहन में भरकर ग्राम खम्हरिया स्थित शिवनाथ नदी के एनीकट में फेंक आए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें