फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झगड़ा हुआ तो पति को मार डाला: शराब पीकर पड़ा था, घर चलने को कहा तो पीटने लगा, पत्नी ने सिर पर पटक दिया पत्थर

Sat, 06 May 2023 08:14 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेमेतरा

सार

युवक का शव स्थानीय निवासी राधेश्याम साहू की बाड़ी के सामने गली में पड़ा था। वहां पर पुलिस को संघर्ष के निशान भी मिले थे। ऐसे में पहले से ही आशंका थी कि हत्यारे और युवक के बीच झगड़ा भी हुआ होगा।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी पत्नी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में एक युवक की उसकी पत्नी ने ही पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को सड़क पर छोड़कर घर चली गई। पुलिस ने इस मामले में पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में पता चला है कि देर रात झगड़े के बाद पति घर से चला गया था। पत्नी ढूंढते हुए पहुंची और उसे घर चलने के लिए कहा, लेकिन शराब के नशे में धुत पति ने मारपीट शुरू कर दी। इस पर गुस्से में आकर पत्नी ने उसके सिर पर पत्थर पटक दिया। मामला कोतवाली क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, रौंदा गांव में सुबह ग्रामीण निकले तो एक युवक का शव स्थानीय निवासी राधेश्याम साहू की बाड़ी के सामने गली में पड़ा था। इस पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। शव की शिनाख्त गांव के ही रहने वाले मोहन साहू (40) पुत्र रामाधार साहू के रूप में हुई है। पुलिस को शव के आसपास पत्थर और आपसी संघर्ष के निशान मिले थे। इस संबंध में रामधार साहू ने बेटे की हत्या की रिपार्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने जांच शुरू की और संदेह के आधार पर मोहन की पत्नी राजकुमारी साहू को हिरासत में ले लिया। 

पूछताछ में राजकुमारी ने पुलिस को बताया कि, रात में खाना खाने के बाद उसका पति से झगड़ा हुआ था। इसके बाद मोहन घर से निकलकर डोटू नाला के तरफ चला गया। कुछ देर बाद पति मोहन साहू को ढूंढने राजकुमारी छोटू नाला की ओर गई तो वह शराब के नशे में धुत था। राजकुमारी ने उससे घर चलने के लिए कहा तो मोहन ने झगड़ा करते हुए राजकुमारी से मारपीट शुरू कर दी और मारने के लिए पत्थर उठा लिया। इस पर राजकुमारी ने उसे धक्का देकर गिरा दिया और उसी पत्थर को सिर पर मारकर उसकी जान ले ली। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें