फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bemetra: महिला के शव की तक नहीं हो पाई शिनाख्त, पुलिस ने जारी किया पोस्टर, जानकारी देने वाले को इनाम की घोषणा

Sun, 21 Jan 2024 06:44 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा

सार

इस शव का आधा हिस्सा पूरी तरह से जल चुका है। दोनों घुटना से नीचे भाग सहीं है। दोनों पैर के पंजा में ग्रे कलर का मोजा, दोनों हाथ के कलाई में चुड़ी पहनी मिली। 
विज्ञापन
पुलिस ने जारी किया पोस्टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेमेतरा जिले के बेरला थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस चौकी कंडरका के ग्राम नेवनारा में 18 जनवरी को जली हुई महिला की लाश मिली थी। आज चार दिन बाद भी महिला के शव की शिनाख्ती नहीं हो सकी है। ऐसे में पुलिस ने पोस्टर जारी कर लोगों ने जानकारी देने की अपील किया है। जानकारी देने वाले को ईनाम की घोषणा भी किया है।

विज्ञापन

 

पुलिस कंट्रोल रूम बेमेतरा के मोबाइल नंबर 9479192013, पुलिस थाना बेरला के मोबाइल नंबर 9479192039 व पुलिस चौकी कंडरका के मोबाइल नंबर 9479191296 पर जानकारी दिया जा सकता है। गौरतलब है कि 18 जनवरी की सुबह 7.30बजे ग्राम नेवनारा लोर नदी के किनारे मेन रोड से करीब 70 मीटर पहले महिला की जली हुई लाश मिली थी। 
 

इस शव का आधा हिस्सा पूरी तरह से जल चुका है। दोनों घुटना से नीचे भाग सहीं है। दोनों पैर के पंजा में ग्रे कलर का मोजा, दोनों हाथ के कलाई में चुड़ी पहनी मिली। शव के पास काला रंग दुपट्टा जैसे कपड़ा पड़ा था। वहीं पर एक चश्मा भी पड़ा था, जिसमें लाल रंग का फ्रेम लगा था। किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उक्त महिला का हत्या कर साक्ष्य छुपाने की नियत से उसके शरीर में तेल डालकर आग लगाकर जला दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर अज्ञात के खिलाफ धारा 201, 302 के तहत मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें