फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार-बार मायके चली जाती थी बेगम: पति ने ही गला दबाकर कर दी हत्या, उधारी न चुकाने की शर्त पर दोस्त ने दिया साथ

Thu, 18 Apr 2024 06:26 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा

सार

सोमवार 15 अप्रैल को मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में कब्रिस्तान से शव की खुदाई कर बाहर निकाला गया, जिसे पोस्टमार्टम के लिए रायपुर के मेडिकल कॉलेज भेजा गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की बात सामने आई।
विज्ञापन
Bemetra Crime - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेमेतरा में आशिफा परवीन हत्याकांड में पुलिस ने पति और उसके दोस्त को गिरफ्तार किया है। आरोपी पति ने अपनी पत्नी का गला दबाकर हत्या कर दी थी। बेमेतरा सिटी कोतवाली पुलिस ने पति शहजादा शेखानी पिता आरिफ शेखानी उम्र 26, निवासी वार्ड 18 बाजार पारा बेमेतरा के खिलाफ धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया है। 

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी अनुसार, 13 अप्रैल की रात दो बजे आरोपी पति शहजादा ने अपनी 22 वर्षीय पत्नी आशिफा की हत्या कर दी थी। इसके बाद परिजनों को सामान्य मौत बताकर 13 अप्रैल को ही बेमेतरा के कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। सोमवार 15 अप्रैल को मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में कब्रिस्तान से शव की खुदाई कर बाहर निकाला गया, जिसे पोस्टमार्टम के लिए रायपुर के मेडिकल कॉलेज भेजा गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की बात सामने आई, तब आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

बेमेतरा सिटी कोतवाली प्रभारी चन्द्रदेव वर्मा ने बताया कि आशिका परवीन का मायका बेमेतरा में था। आरोपी शहजादा ने पूछताछ में बताया कि आशिका बार-बार अपने मायके चली जाती थी व सास-ससुर की इज्जत नहीं करनी थी। इसके अलावा अन्य महिला के साथ अवैध संबंध होने का शक करती थी। इन्हीं बात से परेशान होकर शहजादा शेखानी ने अपने दोस्त मोहम्मद मुस्तकिम शेखानी के मार्केट में उधारी रकम को चुकाने के बदले अपनी पत्नी की हत्या करने की पेशकश की, जिससे मोहम्मद मुस्तकिम शेखानी भी तैयार हो गया। 13 अप्रैल की रात को दोनों ने मिलकर आशिका परवीन की गला दबाकर हत्या कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें