फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bemetara: फर्जी पुलिस की स्पेशल टीम बनकर कई लोगों से की अवैध वसूली, एक नाबालिग समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

Sat, 22 Jul 2023 09:21 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा

सार

फर्जी पुलिस की स्पेशल टीम बनकर लोगों से अवैध वसूली का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने एक नाबालिग समेत तीन आरोपियों को पकड़ा है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में फर्जी पुलिस की स्पेशल टीम बनकर लोगों से अवैध वसूली का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने एक नाबालिग समेत तीन आरोपियों को पकड़ा है। पूरा मामला जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र का है। नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई चंद्रदेव वर्मा ने बताया कि 20 जुलाई को प्रार्थी पुनईराम साहू उम्र 50, निवासी गाडामोड थाना नवागढ़ ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि 5 जुलाई को मनीष वर्मा, डिकेश्वर राय समेत अन्य साथियों के साथ उसके घर में आकर तुम गांजा बेचते हो, हम लोग पुलिस के स्पेशल अधिकारी है कहकर दो तीन पुडिया रखकर कोरा कागज में अंगूठा लगवाकर धमका कर 25 हजार रुपए की मांग किया। 

विज्ञापन

उस समय रकम नहीं होने पर दो दिन बाद आकर पैसा ले जाना कहने पर 7 जुलाई को मनीष वर्मा को अपने अन्य पांच साथियों के साथ आकर 5 हजार रुपए ले गया है। शिकायत पर पुलिस ने धारा 384,419,170,34 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू किया। जांच के दौरान मनीष वर्मा से पूछताछ करने पर पता चला कि 5 जुलाई को पुनईराम साहू से स्पेशल पुलिस अधिकारी की धमकी देकर 7 जुलाई को नगद 5 हजार रुपए, 3 जुलाई को ग्राम ढनढनी के संजय सिंह से 5 हजार रुपए व नवागढ़ के संतोष सिन्हा से 3 हजार रुपए लेना स्वीकार किया। 

 

इन रुपयों को अपने दोस्तों के साथ खाने-पीने में खर्च कर दिया। आरोपी द्वारा घटना में अपने कार क्रमांक सीजी 04 केएस 3000 से घटित किया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी मनीष वर्मा खोरबाहरा वर्मा उम्र 32 साल निवासी बेरा पुलिस चौकी खण्डसरा थाना व जिला बेमेतरा, डिकेश्वर राय पिता चंद्रशेखर राय उम्र 19 साल निवासी सेंदरी थाना दाढी जिला बेमेतरा, संजू राम कुर्रे पिता देवादास कुर्रे उम्र 30 साल निवासी सेंदरी थाना दाढी जिला बेमेतरा को शनिवार को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय पेश किया गया। एक नाबालिग को न्याय किशोर बोर्ड न्यायालय में पेश किया गया है। इस प्रकरण में एक अन्य आरोपी फरार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें