फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर दो लड़कियों से दुष्कर्म: अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल; दूसरी को किया गया था अगवा

Mon, 01 May 2023 04:21 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेमेतरा

सार

एक आरोपी ने लड़की का दुष्कर्म के बाद अश्लील वीडियो बना लिया था और उसे ब्लैकमेल करने लगा। वहीं दूसरा आरोपी एक नाबालिग को अगवा कर ले गया था और वहां दुष्कर्म किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
आरोपी दुर्गेश और कन्हैया। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में दो अलग-अलग क्षेत्र में दो लड़कियों से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दोनों लड़कियों से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया गया। एक आरोपी ने लड़की का दुष्कर्म के बाद अश्लील वीडियो बना लिया था और उसे ब्लैकमेल करने लगा। वहीं दूसरा आरोपी एक नाबालिग को अगवा कर ले गया था और वहां दुष्कर्म किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। नाबालिग की बरामदगी लखनऊ से की गई है। दोनों ही मामले सिट कोतवाली क्षेत्र के हैं। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, एक लड़की ने मामला दर्ज कराया कि उसका कन्हैया निषाद से प्रेम प्रसंग था। आरोपी ने शादी का झांसा दिया और 17 अगस्त 2022 से 28 मार्च 2023 के बीच दुष्कर्म करता रहा। इस दौरान आरोपी ने लड़की का वीडियो भी बना लिया। जब लड़की ने शादी का दबाव डाला तो आरोपी ने मना कर दिया और वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल करने लगा। इसके बाद लड़की थाने पहुंची और शिकायत की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया है। 

नाबालिग को झांसा देकर ले भागा
वहीं दूसरे मामले में एक नाबालिग लड़की के परिजनों ने 24 अप्रैल को थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि, उनकी बेटी को कोई भगाकर ले गया है। इस पर पुलिस ने जांच शुरू की तो उन्हें दुर्गेश रजक के बारे में जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस ने उसे ट्रेस किया और लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया। वहीं से लड़की को भी बरामद किया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी दुर्गेश ने लड़की को शादी का झांसा दिया और अपने साथ ले गया। इसके बाद दुष्कर्म करता रहा। पुलिस ने उसके खिलाफ पॉक्सो के तहत भी मामला दर्ज किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें