फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Election 2023: चुनावी ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर एसडीओ देवेंद्र सिंह निलंबित, कलेक्टर ने की कार्रवाई

Tue, 07 Nov 2023 04:36 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा

सार

जिला निर्वाचन अधिकारी पीएस एल्मा ने लोक निर्माण विभाग (पीडब्लूडी) के विद्युत एवं यांत्रिकी एसडीओ देवेंद्र सिंह को विधानसभा आम निर्वाचन 2023 के कार्य में लापरवाही बरतने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। 
विज्ञापन
एसडीओ देवेंद्र सिंह निलंबित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेमेतरा जिले में दूसरे चरण के तहत 17 नवंबर को मतदान होना है। वर्तमान में चुनाव को लेकर जिला प्रशासन द्वारा तैयारी की जा रहीं है। इसी बीच चुनाव कार्य में अधिकारी व कर्मचारियों की लापरवाही भी सामने आ रही है। सोमवार को कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी पीएस एल्मा ने लोक निर्माण विभाग (पीडब्लूडी) के विद्युत एवं यांत्रिकी एसडीओ देवेंद्र सिंह को विधानसभा आम निर्वाचन 2023 के कार्य में लापरवाही बरतने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। 

विज्ञापन

मामले को लेकर कलेक्टर एल्मा द्वारा आदेश जारी किया गया है। विधानसभा आम निर्वाचन  सुचारू रूप से संपन्न करने के लिए अनुविभागीय अधिकारी लोक निर्माण विभाग (विद्युत एवं यांत्रिकी)  देवेंद्र सिंह को मतगणना स्ट्रांग रूप में विद्युत व्यवस्था के लिए सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया था। लेकिन, उनके द्वारा अपने कर्तव्यों का सही ढंग से निर्वहन नहीं किया गया। वे निर्देशों के बावजूद तीन से पांच नवंबर तक बिना अनुमति मुख्यालय में अनुपस्थित पाए गए, जिससे निर्वाचन कार्य बाधित हुआ। 

 

कलेक्टर एल्मा ने अनुविभागीय अधिकारी लोक निर्माण विभाग( विद्युत एवं  यांत्रिकी) को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए उनका मुख्यालय कलेक्टर कार्यालय बेमेतरा नियत किया गया है। निलंबन अवधि में नियमानुसार निर्वहन भत्ता की पात्रता होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें