बेमेतरा जिले में सड़क हादसे में दो युवक की मौत हो गई है। यह हादसा नवागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम मुरकुटा चकला कुंडा मोड के पास मेन रोड में हुआ है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कार चालक द्वारा तेज व लापरवाही पूर्वक चलाकर बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी।
इस हादसे में छन्नू ध्रुव पिता मंगला ध्रुव उम्र 38 व प्रदीप यादव पिता सुधाराम उम्र 26 दोनों निवासी ग्राम चरगवां थाना दाढ़ी जिला बेमेतरा की मौत हो गई। दोनों युवक के सिर पर गंभीर चोट आई। आसपास के लोगों ने इन्हें सरकारी अस्पताल लेकर कर गए, जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया है।
पुलिस ने आज रविवार को पीएम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है। इस हादसे के बाद मौके से कार चालक फरार हो गया है। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ धारा 106 (1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी कार चालक के संबंध में जानकारी ली जा रहीं है।