फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेमेतरा : खेत की मेड़ को लेकर दो पक्षों में विवाद, जमकर चले लाठी-डंडे, 22 लोग घायल, तीन की हालत नाजुक

Sat, 07 Jun 2025 04:13 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा

सार

बेमेतरा में आज शनिवार को जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र के तहत ग्राम झांकी में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। लाठी-डंडे से हुई मारपीट में 22 लोग घायल हो गए हैं।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेमेतरा में आज शनिवार को जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र के तहत ग्राम झांकी में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। लाठी-डंडे से हुई मारपीट में 22 लोग घायल हो गए हैं। घायलों में तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। 

विज्ञापन


विवाद का कारण एक खेत की मेड़ है। विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया, घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई और पूरा गांव दहशत में आ गया। गंभीर रूप से घायलों को बेहतर इलाज के लिए बेमेतरा जिला अस्पताल रेफर किया गया है। 

वहीं मामले की सूचना पाकर तहसीलदार सुमित देवांगन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। इधर, विवाद के बाद गांव में तनाव की स्थिति है। यहां पुलिस बल तैनात  है। पुलिस ने लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें