फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bemetra: गाली-गलौज से नाराज शख्स ने महिला को उतारा मौत के घाट, पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल

Tue, 05 Mar 2024 05:09 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा

सार

आरोपी ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि वह व मृतिका मीना बाई समेत अन्य श्रमिक ईंट फैक्ट्री में काम करते है। घटना की रात को मीना बाई ने उससे गाली-गलौच किया। इससे वह नाराज था। 
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेमेतरा पुलिस ने मंगलवार को हत्या के एक मामले का खुलासा किया है। दरअसल, 25 फरवरी को बेरला थाना क्षेत्र के तहत ग्राम चंडीभाठा में मीना बाई पाटले पति स्व. अश्वनी कुमार पाटले उम्र 50 की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी दिलीप यादव पिता कंगलु यादव उम्र 52 निवासी मुड़पार थाना बेरला जिला बेमेतरा को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन

 

एसपी रामकृष्ण साहू ने बताया कि मामले में 28 फरवरी को अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया। विवेचना के दौरान आरोपी दिलीप यादव से संदेह के आधार पर पूछताछ की गई। आरोपी ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि वह व मृतिका मीना बाई समेत अन्य श्रमिक ईंट फैक्ट्री में काम करते है। घटना की रात को मीना बाई ने उससे गाली-गलौच किया। इससे वह नाराज था। 
 

रात के समय सभी लोग खाना खा कर सो गए। इसके बाद रात एक बजे उठकर मीना बाई के कमरे में गया। गाली-गलौच की बात को लेकर मीना की हाथ से गला दबाकर हत्या कर दी। फिर से अपने कमरे में आकर सो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया है। मंगलवार को आरोपी को जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें