फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh News: दीपावली पर बेमेतरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 423 जुआरी गिरफ्तार, 2.78 लाख रुपये नकद जब्त

Thu, 23 Oct 2025 12:29 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा

सार

बेमेतरा जिला में दीपावली पर्व के दौरान जुआ खेलने वालों पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। बीते तीन दिनों में जिले के विभिन्न थाना और चौकी क्षेत्रों में पुलिस ने कुल 66 प्रकरण दर्ज कर 423 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
इन थाना क्षेत्रों में हुई कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिला में दीपावली पर्व के दौरान जुआ खेलने वालों पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। बीते तीन दिनों में जिले के विभिन्न थाना और चौकी क्षेत्रों में पुलिस ने कुल 66 प्रकरण दर्ज कर 423 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही दो लाख 78 हजार 120 रुपये नगद जब्त किए हैं।
विज्ञापन


एसडीओपी कौशिल्या साहू ने जानकारी दी कि कुछ लोगों के सार्वजनिक स्थानों पर जुआ खेलने की सूचना मिलने पर पुलिस टीमों ने छापेमारी की। पुलिस को देखते ही कई आरोपी मौके से फरार हो गए, जबकि अन्य को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया गया। सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 3(2) और 4(5) छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम, 2022 के तहत कार्रवाई की गई है।

बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध जुआ, सट्टा, शराब, गांजा और नशीले पदार्थों के कारोबार पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसके साथ ही गुंडा-बदमाशों, फरार वारंटियों और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वालों पर भी सख्त निगरानी रखी जा रही है। पुलिस का कहना है कि आगामी त्योहारी सीजन में इस तरह के अभियान और भी तेज किए जाएंगे, ताकि जिले में कानून-व्यवस्था और शांति बनी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें