फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्शन मोड में बेमेतरा कलेक्टर : जिला अस्तपाल का किया निरीक्षण, अनुपस्थित डॉक्टरों को थमाया कारण बताओ नोटिस

Thu, 21 Sep 2023 02:11 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा

सार

बेमेतरा कलेक्टर पदुम सिंह एल्मा ने जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कई डॉक्टर अनुपस्थित थे। ऐसे में कलेक्टर एल्मा ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को अनुपस्थित डॉक्टरों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेमेतरा कलेक्टर पदुम सिंह एल्मा ने गुरुवार सुबह जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। कलेक्टर ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी और सिविल सर्जन को मरीजों का इलाज पूरी संवेदनशीलता के साथ करने के निर्देश दिए। 

विज्ञापन


उन्होंने सभी वार्ड का निरीक्षण किया और अस्पताल में भर्ती मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं, आईसीयू, ऑपरेशन थियेटर, एक्सरे, सोनोग्राफी, फार्मेसी, पैथोलॉजी लैब, ओपीडी में डॉक्टरों के साथ अन्य कर्मचारी की उपस्थिति की जानकारी ली। इस दौरान कई डॉक्टर अनुपस्थित थे। ऐसे में कलेक्टर एल्मा ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को अनुपस्थित डॉक्टरों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। 

कलेक्टर ने ओपीडी में डॉक्टर स्टाफ की उपस्थिति और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं के साथ साथ अस्पताल परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने की बात कही। मरीजों को मिलने वाले सभी सुविधा समय पर उपलब्ध हो, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अस्पताल के बिल्डिंग में सिपेज के कारण आईसीयू, ऑपरेशन थियेटर के पास पानी टपक कर अंदर तक पहुंच रहा था। इस व्यवस्था के सुधार करने निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें