बस्तर एसपी जितेंद्र सिंह मीणा ने बताया कि बस्तर सात जिलों में 300 पदों के लिए भर्ती अभियान शुरू हो गया है। युवाओं के लिए अपने देश की सेवा करने का यह एक अच्छा अवसर है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
नक्सलियों से मुकाबले के लिए छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में बस्तर फाइटर फोर्स की भर्ती प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है। बड़ी संख्या में युवा यहां आवेदन करने पहुंचे। युवाओं का कहना है कि हम नक्सलियों का डटकर मुकाबला करना चाहते हैं। गाव में बहुत सारे लोग बेरोजगार हैं। इसके माध्यम से हमें अजीविका कमाने में भी मदद मिलेगी।
विज्ञापन
इस मौके पर बस्तर एसपी जितेंद्र सिंह मीणा ने बताया कि बस्तर सात जिलों में 300 पदों के लिए भर्ती अभियान शुरू हो गया है। युवाओं के लिए अपने देश की सेवा करने का यह एक अच्छा अवसर है। दरअसल, लंबे समय से नक्सलवाद से जूझ रहे बस्तर में स्थानीय युवाओं को रोजगार समेत मुख्यधारा से जोड़ने के लिए राज्य सरकार ने बस्तर फाइटर्स नामक विशेष पुलिस बल के गठन का निर्णय लिया है।