फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायपुर में बांग्लादेशी पति-पत्नी गिरफ्तार: 16 साल से बेच रहे थे अंडा, बना रखे थे फर्जी मार्कशीट और पासपोर्ट

Sat, 14 Jun 2025 05:21 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

Bangladeshi couple arrested in Raipur:  पुलिस ने छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 16 साल से अवैध तरीके से रह रहे बांग्लादेशी दंपत्ति को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में बांग्लादेशी पति-पत्नी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Bangladeshi couple arrested in Raipur:  पुलिस ने छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 16 साल से अवैध तरीके से रह रहे बांग्लादेशी दंपत्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी धरमनगर स्थित किराये के मकान में रह रहे थे। आरोपियों ने फर्जी मार्कशीट, फर्जी पासपोर्ट और अन्य दस्तावेज बना रखे थे। मामला टिकरापारा क्षेत्र का है। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना टिकरापारा पुलिस ने मामले में कार्रवाई की है। पुलिस अन्य लोगों से आरोपियों के संबंध में जांच पड़ताल कर रही है।  
विज्ञापन







पुलिस ने पत्रवार्ता में बताया कि आरोपी दिलावर खान ठेला 16 वर्षों से रायपुर में अवैध तरीक से रह रहे थे। ठेला लगातर जीवन यापन कर रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मोबाइल फोन, फर्ज़ी पासपोर्ट, मार्कशीट, आधार कार्ड सहित अन्य दस्तावेज जब्त किये हैं। 
विज्ञापन

  
आरोपियों के विरूद्ध थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 437/25 धारा 112, 318(4), 319(2), 336(3), 3(5) बी.एन.एस. तथा भारतीय पासपोर्ट अधिनियम 1967 की धारा 12 (बी), पासपोर्ट (भारत में प्रवेश) अधिनियम 1920 की धारा 3, विदेशियों विषयक अधिनियम 1946 की धारा 14 के तहत केस दर्ज किया गया है। 


 
धरमनगर में रह रहे थे अवैध रुप से
एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की टीम को सूचना मिली थी कि बांग्लादेश निवासी कुछ व्यक्ति अपना पहचान छुपाते हुए भारत आकर रायपुर के टिकरापारा के धरमनगर में अवैध रुप से रह रहे थे। पुलिस ने  मुखबिर के बताये हुलिये के आधार पर आरोपी दंपती को पकड़ा। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम मोह. दिलावर पिता स्व. मोहम्मद सलीम उम्र 49 साल निवासी ग्राम मुख्तारपुर थाना मुंशीगंज जिला मुंशीगंज (बांग्लादेश) हाल पता धरम नगर पचपेडी नाका थाना टिकरापारा रायपुर होना बताया। 



35 की उम्र में कक्षा आठवीं का फर्जी मार्कशीट बनवाया
आरोपी ने भारत सरकार की ओर से जारी पासपोर्ट पेश किया। 35 की उम्र में कक्षा आठवीं का फर्जी मार्कशीट बनवाया था। उसका मोबाइल फोन, जिसमें एयरटेल कंपनी का सिम है, जिसको चेक करने पर एक मोबाइल नंबर पर बातचीत है, जो बांग्लादेश का मोबाइल नंबर होने के साथ ही उसकी बड़ी बहन का नंबर है। इसके साथ ही उसके फोन में बांग्लादेश के अन्य कई मोबाइल नंबर भी अलग-अलग नामों से सेव था। 
विज्ञापन


लगाता था अंडे का ठेला
वह चार बार भारत से बांग्लादेश आना-जाना किया। वह लगभग 15 वर्ष पूर्व भारत-बांग्लादेश का बार्डर बनगांव के रास्ते अकेले भारत आया। भारत आकर रायपुर में रहने लगा और लगभग 1-2 वर्ष बाद वह अपनी पत्नी परवीन बेगम व एक वर्षीय पुत्री को भी भारत ले आया और उन दोनों का भी भारत गणराज्य परवीन बेगम व अपनी पुत्री का पासपोर्ट बनवाया। रायपुर में रहने के दौरान अण्डा ठेला चलाता था और ठेला में आने वाले ग्राहक के माध्यम से पासपोर्ट और दस्तावेज तैयार करवाया।


गिरफ्तार आरोपी- 
  1. मोह. दिलावर उम्र 49 साल निवासी ग्राम मुख्तारपुर थाना मुंशीगंज जिला मुंशीगंज (बांग्लादेश)। हाल पता धरम नगर पचपेडी नाका थाना टिकरापारा रायपुर।
  2. परवीन बेगम पति मोह. दिलावर उम्र 44 साल निवासी ग्राम मुख्तारपुर थाना मुंशीगंज जिला     मुंशीगंज (बांग्लादेश)। हाल पता धरम नगर पचपेडी नाका थाना टिकरापारा रायपुर।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें