फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kondagaon: 12 हजार बोरियों से ज्यादा रासायनिक खाद का अवैध भंडारण, 31 लाख रूपये बताई जा रही कीमत

Sat, 14 Jun 2025 05:12 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोंडागांव

सार

कोंडागांव के केशकाल अनुविभाग अंतर्गत ग्राम गमरी में अवैध रूप से भंडारित रासायनिक खाद के खिलाफ जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 12,700 बोरी यूरिया खाद जब्त किया है।
विज्ञापन
अवैध खाद जब्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोंडागांव के केशकाल अनुविभाग अंतर्गत ग्राम गमरी में अवैध रूप से भंडारित रासायनिक खाद के खिलाफ जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 12,700 बोरी यूरिया खाद जब्त किया है। यह कार्रवाई शुक्रवार देर रात की गई, जिसमें प्रशासन, बाँसकोट पुलिस एवं कृषि विभाग की संयुक्त टीम शामिल रही। कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना के निर्देश पर केशकाल एसडीएम अंकित चौहान के नेतृत्व में की गई इस छापेमार कार्रवाई में गमरी स्थित संतोष खाद एवं वस्तु भंडार से बिना वैध दस्तावेज के भंडारित यूरिया खाद को जप्त किया गया। कार्यवाही के दौरान एक बड़े गोदाम और तीन ट्रकों को सील किया गया है। जब्त की गई खाद की बाजार कीमत लगभग 31 लाख रुपए आंकी गई है।

विज्ञापन


प्रशासन को संदेहास्पद भंडारण की सूचना मिलने के बाद यह संयुक्त छापा तीन अलग-अलग स्थानों पर मारा गया, जिसमें सबसे बड़ा जखीरा ग्राम गमरी से बरामद हुआ। अधिकारियों ने मौके पर मौजूद लोगों से दस्तावेज मांगने पर संतोषजनक जवाब न मिलने के कारण खाद को जप्त कर लिया और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

एसडीएम अंकित चौहान ने बताया कि इस तरह की अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार निगरानी रखी जा रही है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। ग्राम गमरी में हुई इस बड़ी कार्रवाई से अवैध व्यापारियों में हड़कंप मच गया है। प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे अधिकृत विक्रेताओं से ही खाद खरीदें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें