बलौदा बाजार जिले के सुहेला तहसील में किसान के ज़हर सेवन मामले में प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। तहसीलदार कुणाल सेवईया को निलंबित कर बस्तर अटैच किया गया है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
बलौदा बाजार जिले के सुहेला तहसील में किसान के ज़हर सेवन मामले में प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। तहसीलदार कुणाल सेवईया को निलंबित कर बस्तर अटैच किया गया है।
विज्ञापन
मामला 12 मार्च का है, जब तहसीलदार द्वारा किए गए दुर्व्यवहार और धमकी से परेशान होकर किसान ने तहसील कार्यालय परिसर में ज़हर का सेवन कर लिया। घटना के बाद किसान को रायपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है।
प्रशासन ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए आज महानदी भवन मंत्रालय से आदेश जारी कर तहसीलदार को निलंबित कर दिया है। प्रशासनिक कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है, वहीं किसान संगठनों ने इस फैसले का स्वागत किया है और न्याय की मांग की है।