फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balodabazar Bhatapara: लंबे समय से नदारद शिक्षको एवं सहायक ग्रेड तीन पर गिरी गाज, पांच को किया गया बर्खास्त

Tue, 03 Dec 2024 05:33 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बलौदाबाजार-भाटापारा

सार

बलौदाबाजार भाटापारा में कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देश में अनाधिकृत रूप से लंबे समय से अनुपस्थित तीन शिक्षकों और दो सहायक ग्रेड तीन पर सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें शासकीय सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
कलेक्टर ने की कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलौदाबाजार भाटापारा में कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देश में अनाधिकृत रूप से लंबे समय से अनुपस्थित तीन शिक्षकों और दो सहायक ग्रेड तीन पर सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें शासकीय सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। जिसमें विकासखण्ड सिमगा के शास.प्राथ.शाला रिंगनी में पदस्थ सहायक शिक्षक अमित बहादुर, शास.प्राथ.शाला मोपर के सहायक शिक्षक कल्पना कश्यप, शास.प्राथ.शाला छेरकाडीह के सहायक शिक्षक गीतेंद्र सिंह ध्रुव एवं शास. उच्च माध्य.विद्यालय केसदा सहायक  ग्रेड तीन शरद कुमार यादव, विकासखण्ड सिमगा के शास. उच्च माध्य.विद्यालय कामता सहायक ग्रेड तीन गौरव कुमार साहू शामिल हैं।

विज्ञापन


अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित शासकीय सेवकों के विरुध्द अनुशासनिक कार्रवाई करते हुए कार्य से पृथक कर दिया गया है। इनके द्वारा मूलभूत नियम 18 एवं छ.ग. सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3(1) (एक) (दो) (तीन) तथा अवकाश नियम 7 निहित नियमों के विपरीत पाया गया जो कदाचरण की श्रेणी में आता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें