फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलौदाबाजार भाटापारा: पेट्रोल पंप सुपरवाइजर के साथ मारपीट, तीन आरोपी गिरफ्तार

Tue, 12 Aug 2025 06:15 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क,भाटापारा

सार

बलौदाबाजार भाटापारा के ग्राम ढाबाडीह स्थित नंदलाल फ्यूल पेट्रोल पंप के सुपरवाइजर के साथ मारपीट करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलौदाबाजार भाटापारा के ग्राम ढाबाडीह स्थित नंदलाल फ्यूल पेट्रोल पंप के सुपरवाइजर के साथ मारपीट करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। प्रार्थी विनोद दुबे निवासी ग्राम ठेलकी ने थाना सिटी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 09 अगस्त 2025 की रात करीब 11 बजे आरोपी आशीष बघेल अपने साथियों के साथ पेट्रोल पंप आया और काम का बहाना बनाकर उसे पास के ढाबा के पास खड़े ट्रक के पास ले गया। वहां आरोपियों ने पेट्रोल भरवाने आने पर “होशियार बनने” जैसी बातें कहते हुए अश्लील गाली-गलौज की, जान से मारने की धमकी दी और हाथ, मुक्का व बेल्ट से हमला कर दिया। घटना में सुपरवाइजर के दोनों हाथ, पीठ और पैर में चोटें आईं।

विज्ञापन


मामले में धारा 296, 351(2), 115(2), 118(2), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों कृष्णा वर्मा उर्फ राजा वर्मा (43) निवासी ग्राम चांपा, आशीष बघेल (43) निवासी ग्राम सेम्हराडीह और भीम साहू (26) निवासी ग्राम सेम्हराडीह को 12 अगस्त 2025 को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया जारी है। पुलिस ने बताया कि पूछताछ में तीनों आरोपियों ने गाली-गलौज और मारपीट की बात स्वीकार की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें