फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhatapara News: सीमेंट प्लांट में मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, मचा हड़कंप; 1 मई से था लापता

Sun, 04 May 2025 09:47 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, भाटापारा

सार

सीमेंट प्लांट में उस वक्त हड़कंप मच गया जब मजदूर कॉलोनी में एक मजदूर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद किया गया। मृतक की पहचान झारखंड निवासी अशरेस पासवान के रूप में हुई है, जो 1 मई से लापता था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाटापारा में सीमेंट प्लांट में उस वक्त हड़कंप मच गया जब मजदूर कॉलोनी में एक मजदूर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद किया गया। मृतक की पहचान झारखंड निवासी अशरेस पासवान के रूप में हुई है, जो 1 मई से लापता था।

विज्ञापन


मजदूर कॉलोनी में शव मिलने के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों और मजदूरों में भय और आक्रोश व्याप्त है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह घटना दुर्घटना है या हत्या। इस घटना के बाद सीमेंट प्लांट की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। 

मामले की जानकारी मिलते ही सुहेला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, और रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें