फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: भाटापारा में लूट के फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 10,000 रुपये बरामद

Sat, 03 May 2025 07:46 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, भाटापारा

सार

भाटापारा पुलिस ने लूट के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 10,000 रुपये बरामद किए हैं। यह कार्रवाई 19 फरवरी 2025 की लूट की घटना के बाद तकनीकी सूचनाओं और दबिश के आधार पर की गई।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाटापारा ग्रामीण थाना पुलिस ने लूट की घटना को अंजाम देने वाले फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देशन में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी कमल यदू (21) निवासी ग्राम फरहदा, को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन


19 फरवरी 2025 की रात करीब 2:15 बजे प्रार्थी मन्नू साहू, निवासी ग्राम अर्जुनी, मोटरसाइकिल से ग्राम डिग्गी से लौट रहा था। ग्राम फरहदा के पास दो अज्ञात व्यक्तियों ने उसका रास्ता रोका, फरसानुमा हथियार से डराया, मारपीट की और 70,000 रुपये की नकदी लूटकर फरार हो गए। प्रार्थी की शिकायत पर भाटापारा ग्रामीण थाने में अपराध क्रमांक दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता की धारा 126(2), 311, 3(5) बीएनएस और 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 12 घंटे के भीतर एक आरोपी भुनेश्वर उर्फ गब्बर वर्मा को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि दूसरा आरोपी फरार था।

लगातार दबिश और तकनीकी सूचनाओं के आधार पर पुलिस ने कमल यदू को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने अपने साथी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देना कबूल किया। उसके पास से लूटी गई रकम में से 10,000 रुपये बरामद किए गए। पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। जनता ने पुलिस की त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की सराहना की और ग्राम बोरतरा में हुई चोरी तथा सट्टा कारोबार से जुड़े फरार आरोपियों पर भी शीघ्र कार्रवाई की उम्मीद जताई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें