फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhatapara Fire: नहीं थम रही आगजनी की घटनाएं, असामाजिक तत्वों के हौसले बुलंद; चाय की दुकान में लगी आग

Thu, 29 May 2025 10:26 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, भाटापारा

सार

चाय की दुकान को देर रात आग के हवाले कर दिया गया। जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। यह भाटापारा में इस प्रकार की तीसरी घटना है
विज्ञापन
चाय की दुकान में आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाटापारा शहर में लगातार बढ़ रही आगजनी की घटनाओं से नागरिकों में दहशत का माहौल है। बीती रात एक बार फिर असामाजिक तत्वों ने अपनी करतूत से शहर की शांति भंग कर दी। इस बार आगजनी की चपेट में आई एक चाय दुकान।

विज्ञापन


दुकान को देर रात आग के हवाले कर दिया गया। जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। यह भाटापारा में इस प्रकार की तीसरी घटना है, जिससे साफ होता है कि असामाजिक तत्वों के हौसले बुलंद हैं और पुलिस की निगरानी पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस प्रकार की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, लेकिन पुलिस प्रशासन अब तक किसी भी मामले में ठोस कार्रवाई नहीं कर पाया है। घटना स्थल थाना क्षेत्र के नजदीक होने के बावजूद पुलिस अनजान बनी हुई है, जो सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। पीड़ित चाय दुकानदार का कहना है कि वह इसी दुकान से अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। दुकान जलकर खाक हो जाने से उसे भारी आर्थिक नुकसान हुआ है और अब उसके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन


शहरवासी अब प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि इन घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए दोषियों की तत्काल पहचान कर कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं को रोका जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें