फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाटापारा-बलौदा बाजार: ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक, एक युवक की मौके पर ही मौत; परिजनो में मचा कोहराम

Fri, 23 May 2025 09:43 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, भाटापारा-बलौदा बाजार

सार

बलौदा बाजार जिले के पलारी थाना क्षेत्र में आज सुबह करीब 8 बजे सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
हादसे के बाद पलटी ट्रॉली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलौदा बाजार जिले के पलारी थाना क्षेत्र में आज सुबह करीब 8 बजे सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा उस वक्त हुआ जब रेत से भरी एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली से बाइक की सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रैक्टर भी सड़क किनारे पलट गया।

विज्ञापन


हादसे के तुरंत बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में ट्रैक्टरों के जरिए रेत का अवैध परिवहन लगातार जारी है। रोजाना सुबह 4 बजे से ही दर्जनों ट्रैक्टर महानदी से रेत भरकर निकलते हैं, जिससे हादसे की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों और राहगीरों ने प्रशासन से इस तरह के अवैध परिवहन पर रोक लगाने और सख्त कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें