बलौदाबाजार के भाटापारा के ग्राम खोखली में एक किसान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या करने की वजह का खुलासा नहीं हुआ है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
जानकारी के अनुसार, भाटापारा ग्रामीण थाना इलाके में एक किसान ने अपने घर के पंखा से फंदा लगाकर फांसी लगा ली। आत्महत्या की वजह का पता नहीं चल पाया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई।