फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balodabazar Bhatapara: डॉग स्क्वाड टीम ने वन्य प्राणी सुरक्षा हेतु ग्रामीणों को किया जागरूक

Sat, 26 Oct 2024 01:13 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बलौदा बाजार

सार

बलौदाबाजार वनमण्डल अंतर्गत वनक्षेत्रों में वनों एवं वन्य प्राणी की सुरक्षा एवं शिकार गतिविधियों पर अंकुश लगाने के साथ ही ग्रामीणों में वन्य प्राणियों के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए वनमंडल एवं डॉग स्क्वाड टीम के द्वारा संयुक्त गश्ती की जा रही है।
विज्ञापन
डॉग स्क्वाड टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलौदाबाजार वनमण्डल अंतर्गत वनक्षेत्रों में वनों एवं वन्य प्राणी की सुरक्षा एवं शिकार गतिविधियों पर अंकुश लगाने के साथ ही ग्रामीणों में वन्य प्राणियों के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए वनमंडल एवं डॉग स्क्वाड टीम के द्वारा संयुक्त गश्ती की जा रही है। इस अभियान के तहत जंगल सफारी रायपुर के डॉग स्क्वाड टीम द्वारा पैदल मार्च कर सोनाखान, देवपुर, बारनवापारा अभ्यारण्य एवं वन विकास निगम के क्षेत्र से लगे गांवों में गश्ती कर ग्रामीणों को जागरूक किया गया।

विज्ञापन


पैदल मार्च के दौरान डॉग स्क्वाड संयुक्त टीम द्वारा ग्रामीणों को वन्य प्राणी की सुरक्षा करने, अवैध शिकार एवं अवैध कटाई न करने संबंधी समझाइश दी जा रही है। साथ ही वनक्षेत्रों के सभी बेरियरों में त्यौहार के सीजन को ध्यान में रखते हुए आने-जाने वाले सभी वाहनों की सघन जांच की जा रही है। गांवों में वन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा डॉग स्क्वाड टीम के साथ मिलकर यह अभियान चलाया जा रहा है। ग्रामीण एवं वन प्रबंधन समिति के सदस्यों द्वारा वन्य प्राणी के दृष्टिकोण से अति-संवेदनशील क्षेत्र होने पर लगातार समझाईश एवं गश्ती का कार्य किया जा रहा है। वन एवं वन्य प्राणियों की सुरक्षा हेतु विभाग निरंतर प्रयासरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें