भाटापारा नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 25, लाल बहादुर शास्त्री वार्ड, पटपर (पटवारी हल्का नंबर 39) में एक अवैध कॉलोनी का मामला सामने आया है। आरटीआई से खुलासा हुआ कि इस कॉलोनी में 40 परिवार रह रहे हैं, लेकिन यह नगर पालिका के रिकॉर्ड में दर्ज नहीं है।
21 मई 2025 को एक समाचार पत्र में प्रकाशित खबर के बाद यह मामला उजागर हुआ। आरटीआई आवेदन में कॉलोनी के ले-आउट, नक्शा, रेरा/टीएनसी स्वीकृति और नियमितीकरण के दस्तावेज मांगे गए थे, लेकिन नगर पालिका ने सभी बिंदुओं पर रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं का जवाब दिया।
जिला कलेक्टर दीपक सोनी ने कहा, 'दस्तावेज या शिकायत के आधार पर जांच और कार्रवाई की जाएगी।' उल्लेखनीय है कि सात नवंबर 2024 को कलेक्टर कार्यालय ने ग्राम पटपर सहित 12 कॉलोनाइजर्स को अवैध कॉलोनी विकसित करने के लिए नोटिस जारी किया था।