छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी कर दिया है। बलौदा बाजार जिले के डीएफओ मयंक अग्रवाल का स्थानांतरण कर दिया गया है। उन्हें अब कोरबा जिले में पदस्थ किया गया है।
विज्ञापन
उनकी जगह गढ़वीर धम्मशील को बलौदा बाजार जिले का नया वन मंडल अधिकारी (डीएफओ) बनाया गया है। गढ़वीर धम्मशील इससे पहले रायपुर के जंगल सफारी में प्रमुख पद पर कार्यरत थे। शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार धम्मशील जल्द ही अपना कार्यभार संभालेंगे।