फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balod: युवती को घर बुलाकर युवक ने की पिटाई, वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में किया वायरल, कॉलेज में गठित हुई कमेटी

Wed, 27 Sep 2023 02:02 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बालोद

सार

युवक ने इसका वीडियो बनाकर इसे सोशल मीडिया में वायरल कर दिया जो कि अब सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। मामला प्रेम प्रसंग से जोड़कर देखा जा रहा है क्योंकि युवक द्वारा लड़की को और लोगों से बात न करने की हिदायत देते हुए मारपीट की जा रही है।
विज्ञापन
युवती को घर बुलाकर युवक ने की पिटाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के खेरथा शासकीय महाविद्यालय के छात्र एवं छात्रा का एक मारपीट का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें छात्र द्वारा महाविद्यालय की छात्रा को गाली गलौज करते हुए बेदम पिटाई किया जा रहा है। वीडियो के बारे में जब जानकारी की गई तो पता चला कि यह वीडियो युवक लिलेश्वर निर्मलकर के घर का है जहां उसने कॉलेज की छात्रा जिसका नाम खुशबू तारम बताया जा रहा था उसे अपने घर में बुलाया और मारपीट किया। युवक ने इसका वीडियो बनाकर इसे सोशल मीडिया में वायरल कर दिया जो कि अब सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। मामला प्रेम प्रसंग से जोड़कर देखा जा रहा है क्योंकि युवक द्वारा लड़की को और लोगों से बात न करने की हिदायत देते हुए मारपीट की जा रही है।

विज्ञापन

कॉलेज में गठित हुई जांच कमेटी 

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर यासिर कुरैशी से जब पूरे मामले में जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि वीडियो के संदर्भ में हमने पूरी जानकारी ली है और मामला संज्ञान में एक दिन पहले ही आया है। वीडियो को लेकर हमने जांच समिति का गठन कर दिया है तीन लोगों की कमेटी बनाई गई है जिसमें महिला शिकायत निवारण कमेटी और महिलाओं की टीम इसमें गंभीरता से जांच कर रही है। जांच में स्पष्ट होने के बाद मामला पुलिस को सौंपा जाएगा। 


https://www.amarujala.com/video/chhattisgarh/balod/video-balod-yavata-ka-ghara-blkara-yavaka-na-ka-pataii-vadaya-bnakara-sashal-madaya-ma-kaya-vayaral

विज्ञापन


शिकायत पर होगी कार्रवाई 

बालोद जिले के लोहारा थाना क्षेत्र के प्रभारी लक्ष्मी प्रसाद जायसवाल ने पूरे मामले पर अनभिज्ञता जताई है। उन्होंने कहा कि अब तक हमारे संज्ञान में कोई मामला नहीं आया है यदि कोई शिकायतकर्ता सामने आता है तो पूरे मामले पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं आपको बता दें कि यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।   वहीं पूरे मामले में युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष सुमन लाल साहू ने कहा कि वीडियो की गंभीरता से जांच होनी चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें