फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balod: खाना मांगना पड़ा भारी, पत्नी ने दांत से काटा गुप्तांग, लहूलुहान पुलिस की चौखट पर पहुंचा पीड़ित पति

Wed, 08 May 2024 02:13 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बालोद

सार

बालोद में इंसानी गुस्से की पराकाष्ठा का एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने इंसानियत को शर्मसार कर रख दिया। दरअसल बालोद जिले में एक महिला नेमामूली बात को लेकर पति के गुप्तांग को दांतों से काट दिया।
विज्ञापन
खाना मांगने पर पत्नी ने काट दिया पति का गुप्तांग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बालोद में इंसानी गुस्से की पराकाष्ठा का एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने इंसानियत को शर्मसार कर रख दिया। दरअसल बालोद जिले में एक महिला नेमामूली बात को लेकर पति के गुप्तांग को दांतों से काट दिया। पीड़ित पति लहूलुहान हालत में थाने पहुंचा जहां पर उसने लिखित शिकायत दर्ज कराई। उसकी शिकायत के आधार पर पत्नी के खिलाफ अपराध भी पंजीबद्ध कर लिया गया है। पीड़ित ने बताया की खाना मांगने पर पत्नी भड़क गई और गुस्से में उसने गुप्तांग को दांत से काट लिया।   यह मामला डौंडीलोहारा के संजारी चौकी का है।

विज्ञापन

खाना मांगने का विवाद
संजारी चौकी प्रभारी अरविंद साहू ने बताया कि ग्राम खेरथा बाजार चौकी संजारी का रहने वाला पुनीत राम सिन्हा 34 वर्ष मजदूरी का कार्य करता है। दोपहर को वह घर में था उसने पत्नी सरिता बाई से खाना मंगा तो पत्नी ने खुद निकालकर खाने की बात कही। जिसको लेकर विवाद बढ़ा और पत्नी ने पति के गुप्तांग को दांतों से काट दिया जिससे उसके गुप्तांग से खून आने लगा।


गुप्तांग काटकर भाग गई पत्नी

आपको बता दें कि घटना को अंजाम देने के बाद पत्नी मौके से भाग गई। इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। बहरहाल मामले में पुलिस ने आरोपी पत्नी के खिलाफ डौंडीलोहारा थाने में धारा 294, 506, 323 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन

थाने नहीं आए दंपत्ति, पुलिस ने टीम भेजा घर

मामले में अपराध पंजीबद्ध होने के बाद दोनों पक्ष को आज थाने बुलाया गया था, प्रभारी अरविंद साहू ने बताया कि दोनों थाने नहीं पहुंचे मामले की गंभीरता को देखते हुए उन्हें लाने के लिए हमने आज टीम भेजी है दोनों को बयान और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें