फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balod: शिवसेना ने किया गो तस्करों का पुतला दहन, प्रशासन से की तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

Tue, 03 Oct 2023 07:22 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बालोद

सार

जिलाध्यक्ष विजय पारख ने कहा कि शासन-प्रशासन को गो वंश की सुरक्षा के लिए सजगता और सक्रियता से काम करना होगा।
विज्ञापन
शिवसेना ने किया गो तस्करों का पुतला दहन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में गो हत्या और गो तस्करी के बढ़ते अपराध के ख़िलाफ़ शिवसेना पार्टी द्वारा जिला मुख्यालय बालोद के जय स्तंभ चौक पर सांकेतिक पुतला दहन किया गया। शिवसेना जिलाध्यक्ष विजय पारख, प्रदेश सचिव शंकर चैनानी, कामगार सेना जिलाध्यक्ष रोहित साहू, बालोद गौ सेवक नरेन्द्र जोशी, डौंडी लोहारा ब्लॉक अध्यक्ष युमल विश्वकर्मा, शिवसेना नेता नितीन नायडू, लोकेश साहू, राजेश पटेल सहित बहुत से शिवसैनिक कार्यकर्ताओं ने गौ धन की रक्षा सुरक्षा के लिए शासन प्रशासन का ध्यानाकर्षित किया। 

विज्ञापन

शिवसेना के नेताओं ने जिले के गौठानों में पर्याप्त और सुरक्षित चारा पानी, उचित रखरखाव हेतु शेड निर्माण किये जाने की मांग की। जिलाध्यक्ष विजय पारख, प्रदेश सचिव शंकर चैनानी ने छत्तीसगढ़ में पशुओं के बाजार आदि पर कड़ाई से रोक लगाये जाने की मांग करते हुए कहा कि शिवसेना बहुत जल्द ऐसे गो तस्करों के खिलाफ  उग्र प्रदर्शन करेगी। जिलाध्यक्ष विजय पारख ने कहा कि शासन-प्रशासन को गो वंश की सुरक्षा के लिए सजगता और सक्रियता से काम करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें