छत्तीसगढ़ के बालोद जिला जो की कांकेर लोकसभा का हिस्सा है, यहां पर लोकसभा चुनाव में स्टार प्रचारक के रूप में प्रियंका गांधी बालोद जिले के ग्राम हथौद से हुंकार भरेंगी जिसके लिए तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।
छत्तीसगढ़ के बालोद जिला जो की कांकेर लोकसभा का हिस्सा है, यहां पर लोकसभा चुनाव में स्टार प्रचारक के रूप में प्रियंका गांधी बालोद जिले के ग्राम हथौद से हुंकार भरेंगी जिसके लिए तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी ने इस बात की पुष्टि की है उन्होंने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने रैली स्थल का निरीक्षण किया है और प्रियंका गांधी के दौरे को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। बूथ की बैठक हो चुकी है और इस आयोजन से लोकसभा क्षेत्र की जनता भारी संख्या में शामिल रहेंगी पूर्व विधायक भैयाराम सिन्हा ने यहां पर आसपास के 26 गांव के कार्यकर्ताओं की बैठक ली और उन्हें टारगेट दिया गया है, उन्होंने बताया कि 800 बूथों से लोग आएंगे।
विज्ञापन
तैयारी में जुटे कार्यकर्ता
पूर्व विधायक भैयाराम सिन्हा ने बताया कि प्रत्येक कार्यकर्ता इस आयोजन की तैयारियों को लेकर जुट गया है। हथौद के मैदान से पूरे जिले के लोग इस सभा में शामिल होंगे प्रियंका गांधी यहां पर भाजपा द्वारा फैलाए जा रहे झूठ का पर्दाफाश करेंगी। कांग्रेस ने जो लोकसभा चुनाव में जनता के लिए न्याय पत्र बनाया है उसके बातों को जनता के समक्ष रखेंगी।
ब्लॉक अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी ने बताया कि जिले के तीनों विधानसभा सीट को लेकर हमारा फोकस रहेगा 21 अप्रैल को तय समयानुसार हथौद मैदान से प्रियंका गांधी सभा को संबोधित करेंगी। लोकसभा के इस रण में उनके आने से नए उत्साह का संचार हो रहा है कार्यकर्ता उत्साहित हैं सभी को जिम्मेदारियां बांट दी गई है।