विवादों में नगर पंचायत का शपथ ग्रहण समारोह
- फोटो : अमर उजाला
बालोद जिले के नगर पंचायत गुरुर में आज नवनिर्वाचित अध्यक्ष और पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ पहले ही समारोह में नगर पंचायत पूरी तरह विवादों में घीरता हुआ नजर आया दरअसल यहां पर विधायक के गृह नगर में शासकीय आयोजन के रूप में आयोजित हुए इस कार्यक्रम में विधायक संगीता सिन्हा की उपेक्षा की गई, कार्ड में उनका स्थान तक नहीं दिया गया जिसको लेकर कांग्रेसियों में खासी नाराजगी है और यहां पर कई पार्षदों और कांग्रेसियों ने अपनी अलग-अलग प्रतिक्रिया दिखाई है तो वहीं मुख्य नगर पंचायत अधिकारी ने कहा कि मंडल अध्यक्ष कौशल साहू ने नाम डालने से मना किया है, आपको बता दें कि यहां पर नए अध्यक्ष प्रदीप साहू और पार्षदों ने शपथ लिया है अब सवाल ये उठने लग गया कि क्या नगर पंचायत भाजपा नेताओं के रिमोट कंट्रोल से चलेगा।
सीएमओ ने मामले से काटी कन्नी
मुख्य नगर पंचायत अधिकारी श्रीनिवास पटेल से जब इस विषय में चर्चा की गई तो उन्होंने बताया कि मैंने तो प्रोटोकॉल के हिसाब से विधायक का नाम लिखने के लिए कहा था लेकिन इन्होंने मंडल अध्यक्ष कौशल साहू ने विधायक का नाम लिखने से मना कर दिया और इस पार्टी का कार्यक्रम बताया वही जब मंडल अध्यक्ष से बात की गई तो उन्होंने कहा कि इस विषय पर आप जिला अध्यक्ष से बात कर लीजिए उन्होंने भी मामले से अपना हाथ खड़ा कर दिया लेकिन स्पष्ट रूप से मुख्य नगर पंचायत अधिकारी ने मंडल अध्यक्ष को ही जिम्मेदार ठहराया है आपको बता दें की मुख्य नगर पंचायत अधिकारी से पहले भी कांग्रेस सरकार में किसी नगर पंचायत में अधिकारी रह चुके हैं।
भाजपाइयों की ये कैसी सोच - कांग्रेस
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गुरुर के अध्यक्ष तामेश्वर साहू ने इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह शासकीय आयोजन है और विकास के मुद्दे को लेकर सभी जनप्रतिनिधि आगे बढ़ रहे हैं ऐसे में विधायक को इग्नोर करते हुए उनके नाम को जानबूझकर कटवाना भाजपाइयों की छोटी सोच को दर्शाता है जिसे हम विरोध करते हैं उन्होंने कहा कि जैसे एक निर्वाचित जनप्रतिनिधि वह भी विधायक उनका जो सम्मान है वह जनता के बीच सदैव बना रहेगा भाजपाई चाहे नाम कटवाए चाहे जुड़वाएं लेकिन इस तरह की छोटी सोच की हम निंदा करते हैं, शहर कांग्रेस के नेता ओंकार महमल्ला ने कहा कि नगर पंचायत एक शासकीय संस्थान है और वहां के आयोजन में एकनिर्वाचित जनप्रतिनिधि वो भी विधायक उनको इग्नोर कर ओछी राजनीति करना ये सही नहीं है, सभी जनप्रतिनिधि जनता के लिए काम करते हैं, जनता सब समझ रही है मंडल अध्यक्ष की ये घटना निंदनीय है।
सीएमओ से ही बात कर के बता पाऊंगी, जानकारी ले लेती हूं, प्राची ठाकुर,
एसडीएम गुरूर