फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balod: माघी पूर्णिमा के मेले में जमकर थिरके विधायक कुंवर सिंह निषाद, हाथ में माइक थामकर गाया गाना

Sun, 25 Feb 2024 09:02 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, बालोद

सार

विधायक कुंवर सिंह निषाद का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें वह हाथ में माइक थामे गाना गा रहे हैं और थिरकते भी नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन
माघी पूर्णिमा के मेले में जमकर थिरके विधायक कुंवर सिंह निषाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माघी पूर्णिमा मेले की शुरुआत हो चुकी है और जिले के गौरैया मेले में लोगों की भीड़ लगी हुई है। इस बीच उद्घाटन समारोह में पहुंचे विधायक कुंवर सिंह निषाद का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें वह हाथ में माइक थामे गाना गा रहे हैं और थिरकते भी नजर आ रहे हैं। 

विज्ञापन


गुंडरदेही विधानसभा में दूसरी बार जीत कर आए विधायक कुंवर सिंह निषाद अपने अलग अंदाज के लिए हमेशा जाने जाते हैं। वह कला और संगीत से गहरा ताल्लुक रखते हैं। शायद इसीलिए जब भी उन्हें मौका मिलता है वह अपनी प्रतिभा दिखाने से पीछे नहीं हटते। यह वीडियो मां की पूर्णिमा के पहले दिन का है। 

वायरल वीडियो में जिले के विधायक का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला है। माघी पूर्णिमा के विख्यात मेले में विधायक ने 'का तय मोला मोहनी डाल दिए गोंदा फूल' नाम के संगीत को खुले मंच पर गायन किया और थिरकते भी नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें