फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balod News: करंट की चपेट में आने से इकलौते बेटे की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम; सभी का रो रोकर बुरा हाल

Thu, 02 May 2024 09:56 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, बालोद

सार

पूरा मामला जिले के गुरुर ब्लॉक के सनौद थाना क्षेत्र के ग्राम खर्रा का है। मृतक नाबालिग राहुल साहू कक्षा नौ का छात्र था। नवनिर्मित घर की छत में पानी डालते वक्त वहां से गुजर रहे बिजली के तार की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नवनिर्मित घर की छत में पानी डालते वक्त वहां से गुजर रहे बिजली के तार की चपेट में आने से 15 साल के बच्चे की मौत हो गई। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। बेटे की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। सभी का रो रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन


पूरा मामला जिले के गुरुर ब्लॉक के सनौद थाना क्षेत्र के ग्राम खर्रा का है। मृतक नाबालिग राहुल साहू कक्षा नौ का छात्र था। परिजनों ने बताया कि वह नवनिर्मित छत में पानी डाल रहा था और ऊपर हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह अपने माता पिता एवेंद्र साहू और खिलेश्वरी साहू का इकलौता बेटा था और उसकी एक बड़ी बहन है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद बच्चे के शव को परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें