फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेत खदान में मारपीट कर लूट: नकाबपोश बदमाशों ने धारदार हथियार से किया कर्मचारियों पर हमला, रुपये और मोबाइल लूटे

Thu, 25 May 2023 12:53 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालोद

सार

थाना प्रभारी नवीन बोरकर ने बताया कि, सभी आरोपी राजहरा के बताए जा रहे हैं। बदमाशों की तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि देर रात ही घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया था। 
 
विज्ञापन
घायल कर्मचारियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के बालोद स्थित रेत खदान में बुधवार देर रात नकाबपोश बदमाशों ने हमला कर दिया। वहां सो रहे कर्मचारियों पर धारदार हथियार से वार किया और रुपये व मोबाइल लूटकर भाग निकले। सुबह किसी तरह कर्मचारी थाने पहुंचे और मामला दर्ज कराया। इसके बाद घायल कर्मचारियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि जिले में अपनी तरह का यह पहला मामला है, जब रेत खदान में घुसकर लूटपाट की गई है। मामला बालोद थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, वनांचल क्षेत्र के हर्राठेमा खदान में बुधवार देर रात करीब 3 बजे छह से सात नकाबपोश बदमाशा धारदार हथियार लेकर घुस आए। इस दौरान वहां काम करने वाले दो कर्मचारी मशीन पर सो रहे थे। बदमाशों ने आते ही उन पर हमला कर दिया। पेट और पैर में चोट लगने से कर्मचारी वहीं गिर पड़े। इसके बाद बदमाश उनसे रुपये और मोबाइल लूटकर भाग गए। दोनों घायलों को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें