फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balod: कुएं में मिला 80 साल के बुजुर्ग का शव, पास में पड़ी थी चप्पलें; हत्या, हादसा और खुदकुशी में उलझी गुत्थी

Wed, 24 May 2023 05:24 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालोद

सार

थाना प्रभारी राकेश ठाकुर ने बताया कि, शव को कुएं से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। मामले को हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल से देखा जा रहा है। 
 
विज्ञापन
कुएं के पास पड़ी मिली चप्पलें। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के बालोद में 80 साल के एक बुजुर्ग का शव कुएं में मिला है। कुएं के पास ही बुजुर्ग की चप्पलें भी मिली हैं। परिजनों का कहना है कि वह सुबह उनको घर में नहीं देख तलाश किया तो उनका शव मिला। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। फिलहाल हत्या, हादसा या खुदकुशी के बीच गुत्थी उलझ गई है। मामला गुंडरदेही थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, ग्राम रुदा निवासी बघेला बारले (80) का शव बुधवार तड़के करीब चार बजे कुएं में मिला है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि, सुबह बघेला को घर में नहीं देखकर सभी लोग तलाश करने के लिए निकले। इस दौरान घर के पास ही कुएं के किनारे उनकी चप्पलें दिखाई दी। इस पर परिजनों ने घबराहट में कुएं में झांककर देखा तो अंदर शव तैर रहा था। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें