फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balod: भाजपा नेता के फार्म हाउस में शख्स की हत्या, प्रदेश प्रवक्ता बोले- निष्पक्ष होनी चाहिए मामले की जांच

Fri, 26 Jul 2024 03:38 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बालोद

सार

बालोद में भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर के फार्म हाउस में खून से सनी हुई 50 वर्षीय बुजुर्ग की लाश मिली है। उक्त घटना के बाद से क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है। 
विज्ञापन
भाजपा नेता के फार्म हाउस में शख्स की हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बालोद में भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर के फार्म हाउस में खून से सनी हुई 50 वर्षीय बुजुर्ग की लाश मिली है। उक्त घटना के बाद से क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है, मृतक की पहचान ग्राम कोटरा निवासी संजय ठाकुर के रूप में की गई। मृतक पर धारदार हथियार से हमला किया गया है घटना के बाद से स्थानीय डोंडीलोहारा थाने की टीम फॉरेंसिक की टीम मौके पर पहुंच चुकी है। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

विज्ञापन


निष्पक्ष हो मामले की जांच- भाजपा नेता 
पूरे मामले में प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने कहा कि मामले में निष्पक्ष जांच होनी चाहिए जो भी आरोपी हैं उसपर कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। प्रदेश प्रवक्ता ने बताया कि मेरे फार्म हाउस में जो केयरटेकर है उनके पास यह व्यक्ति आया हुआ था साथ में लोगों ने शराब पी इस दौरान किस तरह का विवाद हुआ वह मैं नहीं जानता सभी लोग यही हैं जो भी दोषी है उसे पर कार्रवाई होनी चाहिए।

हिरासत में लिए गए लोग
मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार जोशी ने कहा कि हत्या के आरोप में कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है पूछताछ किया जा रहा है जल्द ही वास्तविक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा उन्होंने कहा की हत्या की सूचना के बाद स्थानीय थाने की टीम के साथ-साथ फॉरेंसिक क्राइम की टीम भी वहां पहुंची हुई थी पुलिस की वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर थे और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है जल्द ही आरोपी हिरासत में होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें