फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balod: शख्स ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, 300 फीट की ऊंचाई पर लटकता मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

Sat, 14 Sep 2024 03:43 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बालोद

सार

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है जहां पर दल्ली राजहरा थाना क्षेत्र के माइंस प्लांट एरिया में एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली जमीन से 300 फीट ऊपर माइंस प्लांट में झूल कर युवक ने आत्महत्या कर ली है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है जहां पर दल्ली राजहरा थाना क्षेत्र के माइंस प्लांट एरिया में एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली जमीन से 300 फीट ऊपर माइंस प्लांट में झूल कर युवक ने आत्महत्या कर ली है पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उक्त युवक माइंस ठेकेदार के अंदर में काम करता था फिलहाल जांच की जा रही है वहीं उसके परिवार में उसकी मां जांजगीर चंपा गई हुई थी जिसे सूचना देकर अब बुलाया गया है पुलिस द्वारा पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है

विज्ञापन


3 नंबर माइंस क्षेत्र की घटना
आपको बता दें कि माइंस ठेका कर्मचारी लखेश्वर पटेल ने माइंस में ही अपनी जान दे दी लगभग 300 फीट की ऊंचाई पर लोहे की एंगल में फांसी का फंदा बनाकर मौत को गले लगा लिया पुलिस ने बताया कि मृतक वार्ड नंबर 5 दल्लीराजहरा का रहने वाला है और दल्ली माइंस के 3 नम्बर माइंस क्षेत्र में फांसी लगाकर आत्महत्या किया गया है मौत का कारण अज्ञात है और पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है आपको बता दें कि जिस जगह पर वह काम करता था उसी जगह पर उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है इस घटना के बाद पूरे माइंस के ठेका श्रमिकों में हड़कंप मचा हुआ है।

पोस्ट मॉडम के लिए भेजा शव
थाना प्रभारी सुनील तिर्की ने बताया कि जैसे ही हमें सूचना मिली हम मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया गया है शव का पंचनामा कार्रवाई करने के बाद उसे पोस्टमार्टम करने के लिए भेज दिया गया है उन्होंने बताया कि उसकी मां जो कि बाहर गई हुई थी उसका इंतजार किया जा रहा है और वह एक ठेका श्रमिक था आखिर उसने इस तरह का कम क्यों उठाया यह सभी जांच का विषय है जांच के बाद ही कुछ कह पाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें