फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खटारा को बनाया इलेक्ट्रिक बाइक: हजारों का बचाती है पेट्रोल, 10 रुपये में होती चार्ज; कपिल ने किए हैं कई कमाल

Thu, 18 Apr 2024 05:35 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बालोद

सार

बालोद के रहने वाले कपिल साहू इन दिनों अपने जिले में खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। क्योंकि उन्होंने काम ही ऐसा किया है। कपिल ने अपनी एक खटारा बाइक को इलेक्ट्रिक बाइक में कन्वर्ट किया है। उन्होंने कहा कि अगर ऑर्डर मिला तो आगे काम करूंगा। इस बाइक में और भी कई सुविधाएं हैं। 
विज्ञापन
कपिल साहू ने खटारा वाहन को इलेक्ट्रिक बाइक में किया कन्वर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बालोद जिले के गुरुर ब्लॉक के ग्राम धनेली के रहने वाले कपिल साहू ने पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से परेशान होकर अपनी खटारा दुपहिया वाहन में कुछ पैसे खर्च कर उसे इलेक्ट्रिक बाइक में कन्वर्ट कर दिया। पूरे जिले में अब उसका इलेक्ट्रिक बाइक चर्चा का विषय बना हुआ है। कपिल साहू ने बताया कि लगभग एक वर्ष से वह इस बाइक को चल रहा है। पेट्रोल का पैसा पूरा का पूरा बच रहा है और उसके सारे काम आसानी से हो जा रहे हैं।

विज्ञापन

10 रुपये में चार्च, बचता है हजारों का पेट्रोल
एक पुरानी बाइक को उन्होंने पूरी तरह इलेक्ट्रिक बाइक में कन्वर्ट कर दिया। यहां तक की बाइक में रिवर्स करने की सुविधा भी है। कपिल साहू द्वारा बनाए गए इस वाहन में प्रत्येक महीने मुश्किल से एक से दो यूनिट ही अधिक बिजली का बिल आता  है जिसका खर्च अनुमानित 10 रुपये है। 10 रुपये में वह हजारों रुपए का पेट्रोल बचा लेता है। यह बैट्री एसिड बैट्री है। जिसकी कीमत 15 हजार है और बाइक को चार्ज होने में 8 घंटे का समय लगता है।

पेशे से इलेक्ट्रीशियन हैं कपिल साहू
कपिल साहू पैसे से इलेक्ट्रीशियन है। उनका हुनर अब लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। उन्होंने बताया कि वह लगभग पांच वर्षों से सोच रहे थे कि वह इलेक्ट्रिक बाइक बनाएं। लेकिन संसाधन नहीं मिल पा रहे थे। जब इलेक्ट्रिक बाइक के लायक पूरे संसाधन मिल गए तो उन्होंने काम करना शुरू कर दिया। एक ही दिन में उसने अपने पुरानी खटारा बाइक को बेहतरीन इलेक्ट्रिक बाइक में कन्वर्ट कर दिया। सेल्फ की सुविधा, लाइट की सुविधा, रिवर्स की सुविधा और की होल की सुविधा भी उसने खुद ही बनाई है। 

ऐसे आया था आइडिया
कपिल ने बताया कि सरकारी इलेक्ट्रिक व्हीकल को बढ़ावा दे रही है और मैं जब भी पेट्रोल की गाड़ियों के धुएं को देखता था तो मुझे यह बात परेशान करती थी। जिसके बाद मैने इलेक्ट्रिक वाहन के बारे में पता किया तो पता चला कि यह तो बहुत महंगा है। जिसके बाद मैने स्वयं ही इलेक्ट्रिक बाइक बनाने की शुरुआत की और सफल भी हुआ।

कोई भी गाड़ी बदल सकता है कपिल
कपिल साहू अपने काम में इतना पारंगत हो चुके हैं कि वह तरह-तरह की इलेक्ट्रिक चीज बनाते रहते हैं। उन्होंने अपने घर के सामान्य सिलाई मशीन को इलेक्ट्रिक सिलाई मशीन में तब्दील कर लिया है। वहीं कूलर काफी बिजली की खपत करता है। इसलिए उन्होंने कूलर भी बनाया है जो कम बिजली खाता है। अच्छी हवा देता है। बिजली बंद होने के बाद भी या कूलर ठंडक देता है।
 

एक चार्ज में इतने किमोलीटर 
कपिल साहू ने बताया कि उसका यह इलेक्ट्रिक बाइक आराम से दो क्विंटल तक का वजन झेल लेती है। तीन सवारी पर आराम से दूरी तय कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि एक बार चार्ज करने पर उनकी इलेक्ट्रिक बाइक 45 किलोमीटर की दूरी आराम से तय कर लेती है। उसके छोटे-मोटे काम आसानी से हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को अभी इलेक्ट्रिक वाहन को और आगे बढ़ना चाहिए। 

ऑर्डर आया तो करूंगा काम
कपिल ने बताया कि यदि उसके पास इस सब वाहनों के निर्माण के लिए ऑर्डर आता है तो वह जरूर इस क्षेत्र में काम करेंगे। कोई भी पुरानी बाइक लेकर आइए चाहे वह स्कूटी हो, चाहे वह मोटरसाइकिल हो। वह उसे इलेक्ट्रिक वाहन में तब्दील कर देंगे। उन्हें वह सारी खूबियां मिलेगी जो मार्केट से मिलने वाले मोटरसाइकिल में मिलती है। एक्स्ट्रा सुविधा के तौर पर उनके द्वारा बनाया गया। गाड़ियों में रिवर्स करने की भी सुविधा है।
विज्ञापन

सामान्य खर्च और बड़ी बचत, पड़ोसी करते हैं सलाम
कपिल साहू की माने तो इस गाड़ी से उन्होंने काफी पैसे बचाएं हैं। उन्होंने बताया कि इस गाड़ी में मुश्किल से महीने में 10 रुपये से अधिक का बिजली बिल आता है और इस 10 रुपये में वह हजार रुपए तक की बचत कर लेता है। वहीं कपिल की शुरुआत से पड़ोसी भी गदगद है। पूरे गांव से लेकर उसके क्षेत्र में उसके इस इलेक्ट्रिक वाहन की चर्चा है। पड़ोसी चिमनलाल साहू ने बताया कि जब हम लड़के को देखते थे कि वह गाड़ी में कुछ ना कुछ करते रहते हैं तो मैं सोचता था कि लड़का कुछ कर पाएगा या नहीं। अब इसके इस इलेक्ट्रिक वाहन को देखकर हमें काफी खुशी मिलती है और वह औरों के लिए प्रेरणा भी साबित हो रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें