फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balod: चलती गाड़ी में आग लगने से मचा हड़कंप, माता बम्लेश्वरी के दर्शन कर लौट रहे थे भक्त, सभी सुरक्षित

Tue, 17 Oct 2023 02:35 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बालोद

सार

गाड़ी में सवार लोगों ने बताया कि गाड़ी में आग लगने के बाद वे जैसे-तैसे अपनी जान बचाने में तो सफल रहे लेकिन उनका पूरा सामान मोबाइल, पैसे सब जलकर खाक हो गए हैं। 
विज्ञापन
चलती गाड़ी में आग लगने से मचा हड़कंप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डोंगरगढ़ से मां बम्लेश्वरी के दर्शन कर लौट रहे भक्तों की गाड़ी में भीषण आग लग गई गाड़ी से धुआं उठते देख गाड़ी में सवार 14 लोग अचानक गाड़ी छोड़ भागने लगे।  जैसे ही वे गाड़ी से उतरे गाड़ी पूरी तरह आग की चपेट में आ गई।

विज्ञापन

 

गाड़ी में सवार लोगों ने बताया कि वे कांकेर ज़िले के चारामा थाना क्षेत्र के ग्राम लखनपुरी के निवासी हैं घटना में 14 लोग बाल-बाल बचे जिसमें चार बच्चे भी शामिल थे। फिलहाल बालोद थाने की टीम मौके पर पहुंच गई है और भीड़ को खाली करा रही है भीषण आग को देखते हुए लोग सड़क पार नहीं कर रहे थे वहीं अग्निशमन सेवा को भी मौके पर भेजा गया है। यह घटना बालोद थाना क्षेत्र के ग्राम तरौद के पास की है।

 


वाहन सवार लोग भगवान का शुक्र अदा कर रहे है कि समय रहते सभी वाहन से उतर गए जहां उनकी जान बच पाई है, उन्होंने बताया कि उनका भ्रमण अभी बाकी था, सभी भक्त बालोद जिले और धमतरी जिले के भ्रमण को लेकर आगे बढ़े थे जहां रास्ते में यह घटना घटी जिसके बाद अब वो आगे दूसरे वाहनों से अपने गंतव्य को लौटेंगे। 

विज्ञापन

सामान मोबाइल सब जलकर खाक

गाड़ी में सवार लोगों ने बताया कि गाड़ी में आग लगने के बाद वे जैसे-तैसे अपनी जान बचाने में तो सफल रहे लेकिन उनका पूरा सामान मोबाइल, पैसे सब जलकर खाक हो गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें