फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balod: विद्युत विभाग को लेकर किसानों में नाराजगी, खड़ी फसल को बर्बाद करने का आरोप, विरोध करने पर धमकी

Mon, 30 Dec 2024 06:25 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बालोद

सार

सहायक कार्यपालन अभियंता ने कहा कि शासन के नियमों के हिसाब से काम किया जा रहा है और यहां पर मुआवजे के लिए एसडीएम कार्यालय से आदेश हो चुका है पूरी प्रक्रिया होने के बाद भुगतान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विद्युत विभाग को लेकर किसानों में नाराजगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बालोद जिले के अंतिम छोर पर बसे ग्राम देवकोट के किसान इन दिनों विद्युत विभाग और उसके ठेकेदार को लेकर काफी आक्रोशित हैं किसानों ने ठेकेदार पर जबरदस्ती का आरोप लगाया और कहा कि हमारे खेतों में जब हम फसल बो चुके हैं तब 220 किलो वाट का विद्युत लाइन बिछाया जा रहा है। पहले से जमीन का मुआवजा नहीं मिला है और अब फिर से फसलों को रौंदने की तैयारी की जा रही है जब हमने इसका विरोध किया तो यहां पर जेसीबी से घर तोड़ने और घर का बिजली काटने का धमकी दे रहे हैं।वहीं सहायक कार्यपालन अभियंता ने कहा कि शासन के नियमों के हिसाब से काम किया जा रहा है और यहां पर मुआवजे के लिए एसडीएम कार्यालय से आदेश हो चुका है पूरी प्रक्रिया होने के बाद भुगतान कर दिया जाएगा उन्होंने धमकी के बात से इनकार किया है किसानों के खेतों से कांटे गए पेड़ों का भी मुआवजा विद्युत विभाग ने नहीं दिया है।

विज्ञापन


आपको बता दें कि कुरूद से लेकर बालोद जिले तक 220 किलोवाट का विद्युत तार बिछाया जा रहा है जिसमें किसानों के खेतों में टावर लगाने के साथ-साथ तार भी खींचा जा रहा है किसानों ने बताया कि पहले उन्हें धन की फसल लेने से मना किया गया तो वह अब दलहन तिलहन और चने की फसल ले रहे हैं और चने की फसल जब हमारी लगी हुई है तो विद्युत विभाग और ठेकेदार के लोग यहां पर तार बिछाने आ रहे हैं और हमारी फसलों को रोंडाने की बात कह रहे हैं जब हम किसानों ने मना किया तो मुआवजे की बात में करने लगे परंतु पिछला मुआवजा अब तक मिला नहीं है तो हम आने वाले समय में मुआवजे को लेकर किस तरह हामी भर सकते हैं पूर्व सरपंच कमलेश साहू ने बताया कि जब हमारे खेत खाली थे तब उनके द्वारा आकर काम किया जाना था या फिर दो महीने रुकने के बाद इन्हें काम करना चाहिए ऐसी बात हम विद्युत विभाग से कह रहे हैं।

पहले पैसे रखें फिर करें बात
आसपास के किसान एकत्र हो गए थे उनकी विद्युत विभाग के खिलाफ आक्रोश देखने को मिली किसानों ने आरोप लगाया कि पहले पैसे दे फिर हमारी फसलों में गाड़ियों को लेकर आए कृषक चंद्रहास सिन्हा ने बताया कि जब हमने मना किया तो हमें हमारे घर तोड़ने विद्युत कनेक्शन काटने की धमकी दी गई यह काम कर रहे हैं या फिर हमारे ऊपर दबाव डाल रहे हैं हम अपनी फसल बर्बाद होने का बाद मुआवजे के लिए कहां-कहां दौड़ते फिरेंगे इस दौरान किसानों में काफी आक्रोश देखने को मिला।
विज्ञापन


क्षतिपूर्ति मुआवजा प्रक्रियाधीन
सहायक अभियंता हेमंत बारंगे ने बताया कि शासन के नियम से जो क्षतिपूर्ति टावर और तार का मिलना है वह प्रक्रिया दिन है अनुविभागीय अधिकारी राजस्व के माध्यम से आदेश मिल चुका है उसके बाद सभी किसानों को पैसा वितरण करना शुरू कर दिया जाएगा वहीं उन्होंने कृषकों को धमकाने के बाद को लेकर इनकार किया है इस बात को लेकर अधिकारियों और किसानों के बीच खेतों में ही तू तू मैं मैं देखने को मिली वहीं उन्होंने फसल छाती पूर्ति जो अभी किस मना कर रहे हैं उसके लिए कहा जा रहा है कि पहले यहां पर काम हो जाए उसके बाद नुकसान का आकलन लगाकर फसल क्षतिपूर्ति दे दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें